कबीर पंथी वैष्णव (बैरागी) समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

कसडोल/ छत्तीसगढ़ कबीर पंथी वैष्णव (बैरागी) समाज, कसडोल परिक्षेत्र की कार्यकारिणी बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया।

बैठक में समाज के सदस्यों से सदस्यता फॉर्म भी जमा कराए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर समाज को मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में राज कुमार वैष्णव एवं विश्राम दास वैष्णव को संरक्षक, ललित वैष्णव को अध्यक्ष, विष्णु दास वैष्णव, शिव कुमार वैष्णव एवं चेतन वैष्णव को उपाध्यक्ष, योगेंद्र वैष्णव को कोषाध्यक्ष, चेतन वैष्णव को सचिव तथा सानू वैष्णव एवं संजीव वैष्णव को सह-सचिव बनाया गया।

इसी प्रकार लक्ष्मण वैष्णव, रमेश वैष्णव, दादू दास वैष्णव, चेतन दास वैष्णव, संतोष वैष्णव, भूषण दास वैष्णव, महेंद्र दास वैष्णव, नागेश दास वैष्णव एवं गणेश दास वैष्णव को सलाहकार तथा श्रवण बैरागी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के अंत में नवचयनित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। आयोजकों ने बताया कि समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कसडोल परिक्षेत्र के सभी कार्यकारिणी सदस्यों का योगदान रहा। अंत में उपस्थित वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाड्रफनगर की 95 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का हुआ आयोजन

Mon Sep 7 , 2026
बलरामपुर, 07 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत वाड्रफनगर की समस्त 95 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वीबी-जी राम-जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण […]

You May Like

Breaking News

advertisement