देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल देहरादून जिले की कार्यकारिणी का गठन,
देहरादून/हल्द्वानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर के निर्देश पर आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला देहरादून की कार्यकारी का विधिवत गठन किया गया, साथ ही साथ देहरादून महानगर इकाई का भी गठन किया गया, प्रदेश प्रचार मंत्री शोभा कन्याल की उपस्तिथि व जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निम्नलिखित लोग चुने गए, विवेकानंद जोशी देहरादून महानगर अध्यक्ष बनाए गए हैं, जिला कार्यकारिणी में महेंद्र सिंह पवार जिला उपाध्यक्ष, राजवीर सिंह कंडारी जिला महामंत्री,
मुकेश नेगी जिला महामंत्री, महेश पेटवाल जिला सचिव, अनीता रावत, कुसुम पटवाल, बबली सक्सेना ,गिरीश तिवारी, राम प्रसाद थपलियाल , विक्रम सिंह नेगी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने सभी को बधाई दी है, सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया,