
जुलाई 2026 से अप्रैल 2027 तक जागरूकता कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर जारी
आजमगढ़ । राजभवन एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी ने प्रोफेसर अजीत कुमार राय के संयोजकत्व में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता और विभिन्न गतिविधियों के समन्वित संचालन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर समिति का गठन किया है। ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों एवं कुलपति प्रो. संजीव कुमार के आदेशानुसार गठित इस समिति की पहली बैठक गुरुवार को कुलपति सभागार में आयोजित हुई, जिसमें अभियान की विस्तृत कार्ययोजना और वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज प्रशासनिक भवन में स्थित कुलपति सभागार में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत कुलपति जी द्वारा शपथ दिलाकर की गई। कुलपति महोदय के निर्देश के क्रम में कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में समिति के अध्यक्ष प्रो.अजीत प्रसाद राय होगे। समिति में डॉ .शशि प्रकाश शुक्ल ,डॉ. देवेंद्र पाण्डेय, डॉ.परमानन्द पाण्डेय, डॉ.हरेंद्र सिंह प्रजापति, डॉ.सचिन राय ,डॉ. मनीषा सिंह, आदर्श मिश्रा, शांभवी तिवारी एवं सूर्य प्रकाश अग्रहरी को सदस्य नामित किया गया है, जबकि सहायक कुलसचिव चन्दन कुमार को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों की योजना, संचालन, जन-जागरूकता, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन की जिम्मेदारी निभाएगी।
आज हुई बैठक में जुलाई 2026 से अप्रैल 2027 तक के लिए अभियान का वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत 28 जुलाई को पैदल मार्च से होगी। इसके बाद 4 अगस्त को पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जन-जागरूकता रैली, 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान, 3 नवंबर को एक दिवसीय सेमिनार, 12 जनवरी 2027 को राष्ट्रीय युवा दिवस पर नुक्कड़ नाटक, 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर योग कार्यक्रम, 2 मार्च को व्याख्यान एवं जनसंपर्क अभियान तथा 6 अप्रैल को लघु फिल्म प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं और समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने समिति को अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए रचनात्मक एवं प्रभावी गतिविधियाँ संचालित करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के सभी वर्गों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेवविवि आजमगढ़ मो नं 9452 4458 78


