बिहार: पूर्व पार्षद अशोक फुलवरिया लगभग 2 साल 8 महीने के बाद राजस्थान के मेहंदीपुर में मिले

पूर्व पार्षद अशोक फुलवरिया लगभग 2 साल 8 महीने के बाद राजस्थान के मेहंदीपुर में मिले

खबर शहर में फैलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी

स्वजन जो लगभग ढाई साल से अधिक समय से पूर्व वार्ड पार्षद के मिलने की उम्मीद खो चुके थे

फ़ोटो :-

फारबिसगंज (अररिया) :- से मो माजिद

फारबिसगंज नगर परिषद वार्ड संख्या 2 के पूर्व पार्षद अशोक फुलवरिया लगभग 2 साल 8 महीने के बाद राजस्थान के मेहंदीपुर में शुक्रवार को मिले। पूर्व वार्ड पार्षद के मिलने की खबर शहर में फैलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। स्वजन जो लगभग ढाई साल से अधिक समय से पूर्व वार्ड पार्षद के मिलने की उम्मीद खो चुके थे। राजस्थान में होने की जानकारी मिलते ही खुशी से झूम उठे। शनिवार की देर शाम स्वजनों के द्वारा उन्हें राजस्थान से वापस वार्ड संख्या 2 स्थित आवास में लाया गया। पूर्व वार्ड पार्षद अशोक फुलसरिया के आवास पहुंचते ही बड़ी संख्या में शहर के लोगों व शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने स्वजनो के साथ मिलकर आतिशबाजी की एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। मालूम हो कि विगत 2 फरवरी 2019 को घर से अररिया कोर्ट जाने की बात कह कर घर से निकले पूर्व वार्ड पार्षद अशोक फुलसरिया अचानक गायब हो गए थे। जिसके बाद स्वजनों के द्वारा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। काफी खोजबीन के बाद जब पूर्व वार्ड पार्षद नहीं मिले तो परिवार व शुभचिंतकों ने भी मिलने की आस छोड़ दी थी। लेकिन इसी बीच गुरुवार को फारबिसगंज के ही निवासी मदन गुप्ता राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने गए हुए थे। वही एक होटल में अशोक फुलसरिया को उन्होंने देखा और एक फोटो लेकर व्हाट्सएप में भेजा। वार्ड पार्षद बुलबुल यादव के द्वारा स्वजनो को जानकारी दिया गया। जिसके बाद स्वजनो ने फोटो अशोक फुलसरिया के होने की पुष्टि की। जानकारी मिलते ही शुभचिंतक और सज्जनों के द्वारा उन्हें राजस्थान से फारबिसगंज लाया गया। देर शाम तक फारबिसगंज उनके आवास पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। स्वजनों ने बताया कि पूर्व पार्षद के मिलने की खुशी में विशेष पूजा अर्चना के साथ गणपति बप्पा का भोग भी लगाया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:गणपति पूजा बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

Sun Sep 19 , 2021
गणपति पूजा बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है अररिया से मो माजिद अररिया।श्री-श्री 108 गणपति पूजा समिति चित्रगुप्त नगर स्टेशन रोड वार्ड नंबर 21 की ओर से गणपति पूजा का आयोजन बड़े ही धूम-धाम से किया जा रहा है।रविवार को अनंत पूजन प्रातःकाल के दस बजे आरंभ […]

You May Like

advertisement