रुद्रपुर उत्तराखंड:परिवर्तन यात्रा मे भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

परिवर्तन यात्रा मे भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

हल्द्वानी, लालकुआँ: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शनिवार देर शाम लालकुआँ से होती हुई हल्द्वानी पहुंची। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने उतराखण्ड की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंहगाई बेरोजगारी बढ़ने के साथ महिलाओं की सुरक्षा भी तार तार हुईं है। किसान मजदूर युवा और बेरोजगार हर कोई भाजपा सरकार से आहत है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सत्ता का नहीं बल्कि आम आदमी के जीवन में भी परिवर्तन करना चाहतीं है। परिवर्तन यात्रा कांग्रेस की ना होकर जन जन की यात्रा है। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं। रावत ने कहा कि कांग्रेस ने आईएसबीटी का मार्ग प्रशस्त किया था जिसका बजट भी स्वीकृत हो गया था। आंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर सहित तमाम अन्य विकास योजनाएं जो कांग्रेस के शासन काल में स्वीकृत हुई थी। उन पर भी भाजपा सरकार ने रोक लगाई है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार वयक्त करते हुए कहा कि वह लोगों के बीच जाए और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत करायें। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर उतराखण्ड की जनता को गुमराह कर रही है। सभा को पूर्व स्वास्थ मंत्री उतराखण्ड कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड ने भी संबोधित किया। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रपुर उत्तराखंड:परिवर्तन यात्रा मे भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

Sun Sep 5 , 2021
परिवर्तन यात्रा मे भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हल्द्वानी, लालकुआँ: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शनिवार देर शाम लालकुआँ से होती हुई हल्द्वानी पहुंची। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने उतराखण्ड की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध हरीश रावत ने कहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement