आजमगढ़:अतरौलिया में पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का किया गया जोरदार स्वागत

आजमगढ़:अतरौलिया में पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का किया गया जोरदार स्वागत

जिला संवाददाता जय शर्मा

अतरौलिया/आजमगढ़। बता दे की लखनऊ से गोरखपुर जाते समय अतरौलिया स्थित गदनपुर के समीप भाजपा नेता नवीन सिंह के कार्यालय पर बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का जिला अध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर व नवीन सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में लगभग सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे, इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का स्वागत किया। हालांकि मीडिया के सवालों से पुर्व उपमुख्यमंत्री बचते नजर आए। बता दें कि राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन की वजह से सीट खाली हो गई थी,उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी ने शर्मा को प्रत्याशी बनाया था, 15 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए शर्मा नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। राज्यसभा के लिए हुए उपचुनाव में शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर मनीष मिश्रा ब्लाक प्रमुख, चंद्रजीत तिवारी, सुनील पांडे नीरज तिवारी, गुडलक सिंह, रामचंद्र जायसवाल, हर्षित सिंह, हिमांशु पांडे, सुभाष निषाद , गणेश दत्त दुबे,संतराम निषाद सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर फाउंडेशन के सदस्यों ने फिरोजपुर छावनी गौशाला में जाकर गायों की सेवा की और गुड़,चारा खिलाया

Sun Apr 20 , 2025
फिरोजपुर फाउंडेशन के सदस्यों ने फिरोजपुर छावनी गौशाला में जाकर गायों की सेवा की और गुड़,चारा खिलाया “गाय की रक्षा धर्म हमारा, उसकी सेवा में जीवन का सहारा”जिमी कक्कड़ (पंजाब)फिरोजपुर 20 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= फिरोजपुर में समाज कल्याण के लिए अगरसर संस्था फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement