पूर्व जिला पंचायत सदस्य व व्यापारी नेता राजीव गुप्ता का हुआ निधन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व व्यापारी नेता राजीव गुप्ता का हुआ निधन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में कस्बे के सर्राफा व्यापारी जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता का हुआ निधन, जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के युवा जिला महामंत्री राम गुप्ता के पिता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्राफा व्यापारी नेता राजीव गुप्ता का आज सुबह तड़के लगभग 4 बजे किडनी की बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 45 वर्ष के थे। कस्बे के लोधी नगर स्थित श्मशान घाट में दोपहर 2 बजे उनके अंतिम संस्कार में कई दलों के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जूटे वह अपने पीछे पत्नी सर्वेश गुप्ता, बेटा राम गुप्ता और बेटी शीतल गुप्ता को छोड़ गए हैं। दोनों बेटा बेटी का विवाह हो चुका है। सुबह उनके निधन की खबर जैसे ही कस्बे में फैली सब्जी मंडी बाजार स्थित उनके आवास पर में लोगों का जमावड़ा लगने लगा। दोपहर करीब 2 बजे लोधी नगर स्थित श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। आपको बताते चलें कि राजीव गुप्ता बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। राजनीति में हमेशा सक्रिय रहे थे। उनके निधन की सूचना सुनते ही स्थानीय लोगों से लेकर जिलों तक के लोग आए। उनकी अंतिम यात्रा में मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, सोमपाल शर्मा, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, रमन जयसवाल, अनिल कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू लाला, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सूचित अग्रवाल, डॉ मुदित प्रताप सिंह, मयंक अग्रवाल, प्रेमपाल गंगवार, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन, दौलत राम गुप्ता, सत्य प्रकाश अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, बंटू चौधरी, विशेष ठाकुर, राज कपूर गुप्ता, अमित कुमार सिंह, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू, अखिलेश अग्रवाल, दीपक गोयल, श्याम सुंदर गुप्ता, सतीश गुप्ता, चंद्रपाल मौर्य, सरजू यादव, ठाकुर उमेश सिंह, डॉ प्रेम सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सचिन चौहान, ठाकुर अमित सिंह, राजकुमार कश्यप, सुबोध पोरवाल, सुनील रस्तोगी, जतिन अग्रवाल,अंकेश सैनी, जीतू रस्तोगी, जतिन गुप्ता उर्फ राहुल, रजत अग्रवाल उर्फ चीपू, राहुल अग्रवाल उर्फ राजा, संजीव शर्मा सहित कस्बे के सैकड़ों और जिले के तमाम लोग शामिल हुए ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टोल प्लाजा का सेंसर टूटने पर किसान को रात भर टोल प्लाजा पर बैठाए रखने पर गुस्साए किसानों ने टोल प्लाजा पर किया धरना प्रदर्शन

Thu Apr 6 , 2023
टोल प्लाजा का सेंसर टूटने पर किसान को रात भर टोल प्लाजा पर बैठाए रखने पर गुस्साए किसानों ने टोल प्लाजा पर किया धरना प्रदर्शन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टोल प्लाजा का सेंसर टूट जाने के […]

You May Like

Breaking News

advertisement