बरेली: आशीष जौहरी को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने सौंपा मनोनयन पत्र व स्मृति चिन्ह

आशीष जौहरी को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने सौंपा मनोनयन पत्र व स्मृति चिन्ह

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था आंतरिक विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने बरेली के आशीष जौहरी को संस्था का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होनें आशीष जौहरी को संस्था आंतरिक विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोनयन पत्र के साथ-साथ एक स्मृति चिन्ह देकर सौंपी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था आंतरिक विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने आशीष जौहरी को उनके समाज के प्रति संघर्षशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा व लगन को देखते हुए राष्ट्रीय समिति की संस्तुति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय सचिव रोहित रेक्रिवाल एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष बबीता रेक्रिवाल ने आशीष जौहरी को बधाई देकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। आशीष जौहरी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत हैं एवं सामाजिक सरोकार हेतु कई संस्थाओं में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं। उपजा प्रेस क्लब के सचिव होने के साथ-साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम उ0 प्र0 के साँस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, काष्ठा फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष एवं बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी भी हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर आशीष जौहरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, अन्य सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया एवं प्रदान की गयी बड़ी जिम्मेदारी को सभी के सहयोग के साथ बखूबी निभाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर उपस्थित रोहित रेक्रिवाल ( राष्ट्रीय सचिव ), महिला प्रदेश अध्यक्ष बबीता रेक्रिवाल, शरद कुमार ( विशेष सदस्य ), नवीन प्रकाश चमोली ( विशेष सदस्य ) आदि ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई प्रदान की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: रेशमा रेशमा हॉस्पिटल बसंत विहार कॉलोनी सेंटर जेल के पीछे सभी भक्तों द्वारा एवं शिव पार्वती धर्मार्थ ट्रस्ट मंदिर में नौ देवी माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन

Tue Jul 18 , 2023
रेशमा रेशमा हॉस्पिटल बसंत विहार कॉलोनी सेंटर जेल के पीछे सभी भक्तों द्वारा एवं शिव पार्वती धर्मार्थ ट्रस्ट मंदिर में नौ देवी माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : रेशमा हॉस्पिटल बसंत विहार कॉलोनी सेंट्रल जेल के पीछे इज्जत नगर बरेली जिसमें सभी भक्तों […]

You May Like

advertisement