हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने किया मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर के कार्यालय का उद्घाटन

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 22 सितंबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इन योजनाओं को जन-जन पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता को मजबूत करने का काम किया है। इसी तरह तुषार सैनी को मीडिया कोर्डिनेटर बनाकर एक सराहनीय कार्य किया है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सोमवार को नए लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोडकर विधिवत रूप से नए लघु सचिवालय के तृतीय तल पर मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी के कार्यालय का उद्घाटन किया और मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी को कुर्सी पर बिठाकर बधाई और शुभकामना दी।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी सरकार की योजनाओं को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके साथ ही मीडिया और सरकार के बीच संबंधों को और मजबूत करेंगे। इस दौरान षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने तुषार सेनी को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन की प्रतिमा भेंट कर बधाई शुभकामनाएं दी, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, कुरुक्षेत्र 48 कोस निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सैनी, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र खैरा सहित सभी पत्रकार एवं छायाकार ने मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी को नए कार्यालय की बधाई और शुभकामनाएं दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में शोध पत्र पढेंगें डा. खगेश गौत्तम

Tue Sep 23 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 22 सितंबर : कुरुक्षेत्र निवासी तथा ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी सोनीपत में विधि संकाय के सीनियर प्रोफेसर डा. खगेश गौत्तम का 6 तथा 7 अक्तूबर को इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में आयोजित होने वाली धर्म कॉन्फ्रेंस में अपने स्वलिखित पत्र का वाचन करने के लिए चयन […]

You May Like

advertisement