आज़मगढ़:चुनाव की सफलता को लेकर चर्चा में पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव

चुनाव की सफलता को लेकर चर्चा में पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव

आजमगढ़। स0पा0 कार्यालय पर संगठन की बैठक विधानसभा व एम0एल0सी0 चुनाव की सफलता को लेकर चर्चा में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि भाजपा के दमन, उत्पीड़न से जनता त्रस्त है। मॅहगाई, बेरोजगारी चरमसीमा पर होने के कारण मोदी व योगी से जनता नाराज है।
विधायक आलमबदी ने कहा कि यह सरकार धर्म व जाति के नाम पर लड़ाना चाहती है। इससे कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना पड़ेगा।
विधायक डा0संग्राम यादव ने कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। अधिकारी, कर्मचारी मनमाना तरीके से जनता का शोषण कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि सपा का संगठन तैयार है। चुनाव आज भी हो जाय। पार्टी जनपद की दसों सीटें जीतेगी। उन्होंने नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि अपना बूथ-सबसे मजबूत के आधार पर बूथ व सेक्टर व ब्लाक स्तर पर संगठनों की बैठक कर लें। उनको भाजपा की जनविरोधी नीतियों को चौपाल लगाकर जनता को बताएं। जनता अखिलेश यादव की सरकार बनाना चाहती है।
बैठक के पश्चात नवनियुक्त प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी सूरज राजभर का पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया।
बैठक में विधायक कल्पनाथ पासवान, एम0एल0सी0 राकेश यादव, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, रामाकांत यादव, दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व विधायक बेचई सरोज, रामजग राम, पूर्व एम0एल0सी0 कमला यादव, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, डा0रामदुलार राजभर, डा0अभिषेक राय, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, प्रेमा यादव, गुड्डी देवी, बबिता चौहान, किरन श्रीवास्तव, द्रौपदी पाण्डेय, अनीता सरोज, सिंगारी गौतम, विवेक सिंह, विनित राय, डम्पी तिवारी, अनिल चौबे, कुनाल मौर्य, जोरार खान, परवेज अहमद, आरिफ खान, मिर्जा मसूद बेग, राजेश सरोज, श्यामदेव चौहान, गौरव पाण्डेय, दीपक यादव, शिवसागर यादव, हंसराज यादव, राजनरायन यादव, हरिश्चन्द्र यादव, अशोकर यादव, रामआसरे चौहान आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग व मानव संसाधन विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे रिफ्रेशर कोर्स का पाँचवा दिन सम्पन्न

Sat Sep 4 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 4 सितम्बर :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग व मानव संसाधन विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे 14 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के पाँचवे दिन की शुरुआत डॉ. आरज़ू कत्याल व डॉ. मीनू आनन्द द्वारा पिछले दिन की […]

You May Like

advertisement