चंदौली :डूबे वृद्ध को तलाशने के लिए नदी में उतरे पूर्व विधायक

अनुपम श्रीवास्तव l

जनपद के धीना थाना क्षेत्र स्थित अगहर वीर बहुरिया नदी की धारा में डूब गये इंद्रदेव यादव नामक 62 वर्षीय वृद्घ की गुरुवार को नदी में तलाश के दौरान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के किये गये प्रयास की लोगों ने काफी सराहना की है।
बताया जाता है कि क्षेत्र के बरहन गांव निवासी इन्द्रदेव यादव बुद्धवार की शाम नदी के उसपार रहपुरी कम्हारी मौजा स्थित नदी के किनारे स्थित अपने खेत की निगरानी करने गये थे। बांस काट कर उसके सहारे नदी पार कर रहे थे। तभी नदी की धारा में बह गए। वृद्ध के घर पहुंचने में विलंब हुआ तो परिजनों ने शाम को खोजबीन शुरू की।

परन्तु कही पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह परिजनों को इंद्रदेव यादव की नदी में बह जाने की खबर मिली। इसके बाद बरहन गांव के साथ.साथ स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में कूद कर काफी खोज बीन की। थक हार कर ग्राम प्रधान जगमेंद्र यादव ने धीना थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को फोन कर जानकारी दी।

जानकारी के बाद सपा नेता मनोज सिंह डब्लू भी नदी तट पर पहुंचे और बिना विलंब किए गोताखोरों के साथ वृद्ध को तलाशने के लिए नदी में उतर गए। मौके पर पुलिस ने गोताखोरों को महूजी व जिगना घाट से लाकर नदी में खोज शुरू करा दिया दोपहर तक कोई सफलता नही मिली। उधर मनोज सिंह डब्लू द्वारा स्वयं वृद्ध की तलाश में घंटों नदी में उतरकर किए गए प्रयास को भी ग्रामीणों ने जमकर सराहा। कहा कि वास्तव में एक जनप्रतिनिधि को ऐसे ही जनता के सुखदृदुख का भागीदारी होना चाहिए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार 2021- प्रविष्टियां 20 अक्टूबर तक आमंत्रित

Fri Oct 15 , 2021
जांजगीर-चापा, 15 अक्टूबर, 2021 /  समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों के तहत दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस संबंध में प्रस्ताव,प्रविष्टियां 20 अक्टूबर तक आमंत्रित की गईं हैं। प्रविष्टियां कार्यालय समाज कल्याण विभाग जांजगीर में जमा की […]

You May Like

advertisement