अयोध्या: खेल के जरिए फिर सक्रिय हुए बसपा के पूर्व विधायक*स्व. बाबू इच्छा राम सिंह स्मारक खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

अयोध्या:—–

  • खेल के जरिए फिर सक्रिय हुए बसपा के पूर्व विधायक*
    स्व. बाबू इच्छा राम सिंह स्मारक खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
    मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
    जनपद की राजनीति में बड़ी भूमिका निभा चुके बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बबलू एक बार फिर जिले की सियासत में सक्रिय हो गए हैं। राजधानी लखनऊ में डेरा जमाने वाले पूर्व विधायक ने जिले में अपनी राजनीति पहचान को पुन स्थापित करने के लिए इस बार क्रिकेट प्रतियोगिता को आधार बनाया है। श्री सिंह अपने दिवंगत पिता स्व. इच्छाराम सिंह के नाम से कैनवस बॉल ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता कराने जा रहे हैं। लेकिन प्रतियोगिता का आयोजक उन्होंने अपने पुत्र सूर्य प्रताप सिंह सूर्या को बनाया है।
    पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बबलू काफी लम्बे समय बाद गुरुवार को प्रेस से मुखातिब हुए। उन्होंने सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में एक अक्टूबर से शुरू होने वाली कैनवस बाल जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होगी जिसमें 20 सितम्बर तक टीमों की इंट्री ली जाएगी। प्रतियोगिता में केवल जनपद अयोध्या की ही टीमें प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख व उप विजेता को 51 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे। तृतीय पुरस्कार 21 हजार व चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपए दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने ट्राफी का अनावरण भी किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर एनजीओ कोआर्डिनेशन कमेटी ब्लॉक फिरोजपुर ने गाय को हरा चारा खिलाया

Fri Jun 16 , 2023
फिरोजपुर एनजीओ कोआर्डिनेशन कमेटी ब्लॉक फिरोजपुर ने गाय को हरा चारा खिलाया हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है इसलिए गाय हमारी पूजनीय है फिरोजपुर 15 जून 2023 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= फिरोजपुर कोआर्डिनेशन कमेटी फिरोजपुर ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement