अम्बेडकर नगर:स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बने पूर्व सांसद हरिओम पांडेय

स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बने पूर्व सांसद हरिओम पांडेय
अम्बेडकर नगर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश विधान सभा के आम चुनाव में भारी सफलता प्राप्त करने के बाद प्रदेश की विधान परिषद में अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए भाजपा के कद्दावर नेताओं को प्रत्याशी बनाया है।भाजपा के सभी प्रत्याशी जीत दर्ज कराएंगे जिससे आने वाले दिनों में भाजपा को विधान सभा के साथ साथ विधान परिषद में भी कोई प्रस्ताव पारित कराने में अड़चन नहीं आयेगी
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने अयोध्या अम्बेडकर नगर से स्थानीय निकाय चुनाव में पूर्व सांसद हरिओम पांडेय को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बधाई देते हुए व्यक्त किया है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद हरिओम पांडेय की जीत सुनिश्चित है।भाजपा प्रत्याशी हरि ओम पाण्डेय ने प्रत्याशी बनाए जाने पर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर प्रदेश नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।पूर्व सांसद हरिओम पांडेय को विधान परिषद चुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधायक सुभाष राय,अनीता कमल,संजू देवी,त्रिवेणी राम,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,चेयर मैन सरिता गुप्ता,विधान सभा पूर्व प्रत्याशी कपिल देव वर्मा,अवधेश द्विवेदी,रमाशंकर सिंह,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, शिवनायक वर्मा,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,राना रणधीर सिंह,सुमन पाण्डेय,रमेश चन्द्र गुप्ता,रफत एजाज़,संतोष कुशवाहा,डाक्टर रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पांडेय,पंकज वर्मा,दीपक तिवारी,शिव पूजन राजभर,शाश्वत मिश्र,मनीष मिश्र,अभिमन्यु अग्रहरि ने बधाई दी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:हनुमान मंदिर में टेका मत्था की विजय की कामना

Sun Mar 20 , 2022
हनुमान मंदिर में टेका मत्था की विजय की कामनाअंबेडकरनगर सोमवार शाम मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई कोर कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बन चुकी थी। अब सिर्फ घोषणा होने को थी। हर सीट पर दो से तीन नाम तय थे। फिलहाल मंगलवार से चुनाव के […]

You May Like

advertisement