कस्बा में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस पूर्व सांसद डिंपल यादव

तालग्राम कन्नौज

कस्बा में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस पूर्व सांसद डिंपल यादव
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी


कस्बा तालग्राम मे पूर्व सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने केक काट के मिष्ठान वितरण किया।नगर पंचायत तालग्राम के चेयरमैनप्रतिनिधि दिनेश यादव के आवास पर कन्नौज की पूर्व सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन मनाया गया। सपा नेता दिनेश यादव, पूर्व प्रधान सलीमुद्दीन, हाजी मोहम्मद अफसार व हाजी इरशाद अली ने केक काट कर अपनी नेता को जन्मदिन की बधाई दी व दीर्घायु की कामना की।
इस मौके पर आये हुये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये दिनेश यादव ने कहा कि डिम्पल यादव ने सांसद रहते हुए कन्नौज मे विकास की गंगा बहाई है। किसान मजदूर व छात्र इस सरकार से परेशान हैं। अगामी विधानसभा चुनाव मे जनता समाजवादि पार्टी का साथ देगी। हाजी इरशाद अली ने कहा कि वर्तमान मे जनता इस तानाशाही सरकार से परेशान है। जनता हमारे मुखिया अखिलेश यादव की ओर निहार रही है।कार्यक्रम मे अंकित यादव, शेर सिंह यादव, सभासद नईम अहमद, सभासद अभय सिंह यादव, सभसद वसीम, पूर्व सभासद नईम अहमद निम्मा, पूर्व सभासद शकील खां, सलमान खान, रमाकान्त वर्मा, दुर्विजय शाक्य, सुधांशु भदौरिया, राहुल शाक्य, इन्द्रेश वर्मा, सुभाष गुप्ता, विपिन यादव, निर्मल यादव, मयंक पाल, शोएब सिद्दीकी, शबनम यादव, ब्रजकिशोर सैनी, गोविन्द शर्मा, महरोज, मोहम्मद भाई, राजू, जाकिर कुरैशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाभारतकालीन स्थाणु महादेव मन्दिर में भारत साधु समाज की बैठक आयोजित।

Fri Jan 15 , 2021
महाभारतकालीन स्थाणु महादेव मन्दिर में भारत साधु समाज की बैठक आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 हिन्दू पुण्य पर्वों पर तीर्थ स्थल क्षेत्र बंद क्यों: महन्त बंशी पुरी। कुरुक्षेत्र :- कुरुक्षेत्र के महाभारतकालीन स्थानेश्वर महादेव मंदिर में लोहड़ी तथा मकर संक्रांति के पवन पर्व पर एक […]

You May Like

advertisement