कोरोना महामारी काल के संकट में कुरुक्षेत्र के लोगों को फिर याद आए पूर्व सांसद नवीन जिंदल।

कोरोना महामारी काल के संकट में कुरुक्षेत्र के लोगों को फिर याद आए पूर्व सांसद नवीन जिंदल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया – संगीता।

लोगों तथा सामाजिक संगठनों ने पूर्व सांसद से कुरुक्षेत्र और कैथल के लिए प्रतिदिन 24 टन टैंकर की मांग की।
कुरुक्षेत्र में पहुंचे 8 टन ऑक्सीजन टैंकर के लिए कुरुक्षेत्र के लोगों ने पूर्व सांसद का आभार व्यक्त किया।
अग्रवाल समाज के लोगों ने विशेष तौर पर पूर्व सांसद का आभार व्यक्त किया।

कुरुक्षेत्र, 1 मई :- कोरोना महामारी जहां प्रतिदिन लोगों की जान लील रही है। ऐसे समय में कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद तथा देश के विख्यात उद्योगपति नवीन जिंदल ने यहां के लोगों के लिए संकटमोचन का कार्य किया है। महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के मुख्य व्यवस्थापक, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सचिव एवं प्रमुख व्यवसायी राजेश सिंगला ने बताया कि पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कोरोना महामारी के कठिन समय में कुरुक्षेत्र के लोगों का जीवन बचाने के लिए 8 टन ऑक्सीजन गैस टैंकर उपलब्ध करवाने के बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने कहाकि पूरा अग्रवाल समाज एवं कुरुक्षेत्र के लोग जहां जिंदल परिवार का आभार व्यक्त कर रहे हैं वहीं कुरुक्षेत्र की प्रतिदिन ऑक्सीजन की जरूरत की मांग पूर्व सांसद के पास भेजी है। सिंगला ने बताया कि नवीन जिंदल से कुरुक्षेत्र तथा कैथल के लिए प्रतिदिन 24 टन ऑक्सीजन टैंकर की मांग भेजी गई है। सिंगला ने कहाकि जिंदल परिवार हमेशा कुरुक्षेत्र के लोगों की सेवा करता रहा है। जिस समय नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र के सांसद थे उस समय भी उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए 24 घंटे मेडिकल वैन उपलब्ध रखी। कुरुक्षेत्र के लोगों को मुफ्त मेडिकल सर्विस देने के साथ लोगों को अपने निजी कोष से 1 लाख 23 हजार 761 मुफ्त शौचालय बना कर दिए। कोरोना महामारी के समय एक बार फिर कुरुक्षेत्र के लोगों को पूर्व सांसद नवीन जिंदल याद आए हैं तो कोरोना को राष्ट्रीय आपदा समझते हुए जिंदल परिवार आगे आकर लोगों की सेवा करने का काम किया है। पूर्व सांसद तो अन्य राजनीतिक दलों से भी अपील कर रहे हैं कि आपसी मतभेद भूल कर देशवासियों की इस विपदा की घड़ी में सहयोग करें। पूर्व सांसद ने प्रति सामाजिक जिम्मेवारी को समझा है। सिंगला ने कहाकि जिंदल परिवार ने हमेशा जनसेवा को ही प्राथमिकता दी है। कोरोना महामारी के समय में ऑक्सीजन की कमी के चलते आपात स्थिति में मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई है। भविष्य में कुरुक्षेत्र के लोगों को जिंदल से और भी ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद है। सिंगला ने कहाकि पूरा विश्वास है कि कुरुक्षेत्र और कैथल के लोगों ने जो 24 टन ऑक्सीजन की मांग की है। उसे जिंदल परिवार पूरी करने का काम करेगा। उम्मीद है कि कुरुक्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। गरीब परिवारों के स्वास्थ्य के लिए ऑक्सीजन की निशुल्क नियमित सप्लाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पूर्व सांसद की माता एवं राज्य सरकार में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भी इस बात का ध्यान रख रही हैं। ऐसे समय में कुरुक्षेत्र वासी नवीन जिंदल तथा उनके परिवार का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इस मौके पर वी विद यू फाउंडेशन, अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत व महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, सज्जन जिंदल एवं जिंदल परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।
कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल एवं कुरुक्षेत्र में राजेश सिंगला जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश// रीवा युवाओं का एक ऐसा प्रयास जो जीवनदायी है।

Sat May 1 , 2021
मध्य प्रदेश// रीवा युवाओं का एक ऐसा प्रयास जो जीवनदायी है। ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 एक काॅल पर मिलती है जिन्दगी।प्रयास रक्तदान सेवा संगठनप्रयास रक्तदान सेवा संगठन व जन जागरूकता समिति की स्थापना वर्ष 2014 में तत्कालीन कलेक्टर श्री राहुल जैन् के कुशल मार्गदर्शन व अनुमति से […]

You May Like

advertisement