अम्बेडकर नगर:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रमाकांत यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रमाकांत यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

रामनगर स्थित पुराने सपा कार्यालय पर सभी प्रमुख दावेदारों एवं नेताओं ने किया स्वागत

पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम एवं वरिष्ठ सपा नेत्री सुनीता सोनकर व सयुस जिला अध्यक्ष प्रदुम्न यादव उर्फ बबलू ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

आलापुर अंबेडकरनगर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद रमाकांत यादव का आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के रामनगर स्थित पुराने सपा कार्यालय पर सभी प्रमुख दावेदारों एवं वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद रमाकांत यादव रविवार को मंसूरगंज वरिष्ठ सपा नेत्री अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन दुर्गावती यादव एवं सपा नेता चंद्रभान यादव पेट्रोल पंप लोकार्पण करने आए थे लोकार्पण के उपरांत रामनगर स्थित पुराने सपा कार्यालय पहुंचने पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव का समाजवादी योजन सभा जिला अध्यक्ष प्रदुमन यादव बबलू पूर्व विधायक कुंवर अरुण जिला पंचायत सदस्य अश्वनी यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ सपा नेता बलिराम गौतम अनवर सादात अंसारी पूर्व विधायक स्वर्गीय भीम प्रसाद सोनकर की पुत्रवधू सुनीता सोनकर पूर्व सपा प्रत्याशी संगीता कनौजिया पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरालाल यादव वरिष्ठ सपा नेता जिला सचिव भीम लाल कनौजिया सुशील यादव हेमंत यादव रामप्रकाश यादव रामाज्ञा यादव अच्छे लाल यादव वीरेंद्र यादव प्रदीप यादव समेत कई अन्य नेताओं आदि लोगों की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया वरिष्ठ सपा नेता पूर्व विधायक कुंवर अरुण पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम पूर्व विधायक भीम प्रसाद सोनकर की पुत्रवधू सुनीता सोनकर समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष प्रदुम्न यादव उर्फ बबलू जिला सचिव हेमंत यादव सुशील यादव रामाज्ञा यादव अच्छे लाल यादव रामप्रकाश यादव आदि नेताओं ने पूर्व सांसद रमाकांत यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया पूर्व सांसद रमाकांत यादव को सभी मौजूद दावेदारों एवं पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के सियासी हालात से अवगत कराया पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उस पर जमकर हमला बोला पूर्व सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल होगी और समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी अंत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम एवं वरिष्ठ सपा नेत्री सुनीता सोनकर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:महंगाई एवं बेरोजगारी से जनता परेशान - निरजू राम

Mon Oct 11 , 2021
महंगाई एवं बेरोजगारी से जनता परेशान – निरजू राम कांग्रेस बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार- निरजू राम आलापुर अंबेडकरनगर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियां आवाम पर भारी पड़ रही हैं बेरोजगारी एवं महंगाई से किसान नौजवान व्यापारी बुनकर कर्मचारी हैरान व परेशान हैं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों […]

You May Like

advertisement