डस्टबीन आदि की खऱीददारी व वितरण में घोटाला करने वाला पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, अजमतगढ़ (जीयनपुर) गिरफ्तार


थाना- कोतवाली जीयनपुर
डस्टबीन आदि की खऱीददारी व वितरण में घोटाला करने वाला पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, अजमतगढ़ (जीयनपुर) गिरफ्तार

पूर्व की घटना का विवरण – दिनांक- 25/01/2022 को तत्कालीन तहसीलदार सगड़ी श्री अभिषेक कुमार सिंह ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर सम्बन्धित डस्टबीन आदि सामग्री की खरीद व वितरण में सरकारी धन मुबलिक 17,25,750/- रूपयें की वित्तीय अनियमितता करने विरूद्ध पारसनाथ सोनकर पुत्र मुसाफिर लाल सोनकर निवासी वार्ड नं0 1 सुभाष नगर कस्बा अजमतगढ़, तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष अजमगढ़ के दिया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 48/2022 धारा 409,420 भादवि बनाम पारसनाथ सोनकर उपरोक्त पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना निरीक्षक नवल किशोर क्राइम ब्रान्च द्वारा सम्पादित की जा रही है ।

गिरफ्तारी का विवरण – आज दिनांक- 04/03/2023 को निरीक्षक क्राइम ब्रान्च मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त पारसनाथ सोनकर पुत्र मुसाफिर लाल सोनकर निवासी वार्ड नं0 1 सुभाष नगर कस्बा अजमतगढ़ को कस्बा जीयनपुर चौक के पास से समय 15.30 बजे गिरफ्तार किया गया, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0सं048/2022 धारा- 409,420 भादवि थाना जीयनपुर,आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास –
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 112/05 452,336,504,323,406,427 भदावि जीयनपुर आजमगढ़
2 224/008 307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट जीयनपुर आजमगढ़
3 164/09 110 द0प्र0सं0 जीयनपुर आजमगढ़
4 403/10 110 द0प्र0सं0 जीयनपुर आजमगढ़
5 510/10 ¾ गुण्डा एक्ट जीयनपुर आजमगढ़
6 350/13 147,148,336,307,353,332,333,341,435,436 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 3/5 लोक सम्पत्ति नि0अधि0 जीयनपुर आजमगढ़
7 107/18 392,147,436,427,336,341,323,332,353,186 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 2/3/5 लोक सम्पत्ति नि0 अधि0 जीयनपुर आजमगढ़
8 108/18 147.148,149,151,152,153,186,332,333,336,341,353,307,323,504,506,427 भादवि 3(2) लो0स0क्ष0नि0अधि0 व 7 सीएलए एक्ट जीयनपुर आजमगढ़
9 48/2022 419,420 भादवि जीयनपुर आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त –
1-पारसनाथ सोनकर पुत्र मुसाफिर लाल सोनकर निवासी वार्ड नं0 1 सुभाष नगर कस्बा अजमतगढ़, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –

  1. SHO यादवेन्द्र पाण्डेय थाना जीयनपुर आजमगढ़
  2. निरीक्षक नवल किशोर क्राइम ब्रान्च , आजमगढ़ ।
  3. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल थाना जीयनपुर आजमगढ़
  4. हे0का0 अखिलेश यादव क्राइम ब्रान्च ,जनपद-आजमगढ़।
  5. का0 हरिकिशन थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।
  6. का0 शैलेन्द्र थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।
  7. म0का0 अन्नू यादव थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>पीसीआर पर आये अभियुक्त की निशानदेही पर मोबाइल टावरों से चोरी की 04 बैटरी बरामद</em>

Sun Mar 5 , 2023
थाना जहानागंजपीसीआर पर आये अभियुक्त की निशानदेही पर मोबाइल टावरों से चोरी की 04 बैटरी बरामद।पूर्व की घटना- 1. दिनांक 22.01.23 को आगन्तुक राकेश S/O रामायादव ग्रा0पो0 अतरौलिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ थाना स्थानीय पर प्रा0पत्र दिये कि इण्डस कम्पनी का एक टावर ग्राम गोधौरा मे लगा है जिसका इम्डस […]

You May Like

Breaking News

advertisement