वाराणसी : सुभासपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ने नई पार्टी का गठन किया

पूर्वांचल ब्यूरो

सुभासपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता शशी प्रताप सिंह ने नई पार्टी का गठन किया है। शशी प्रताप सिंह ने सुभासपा से अलग होकर राष्ट्रीय समता पार्टी का गठन किया है। इस दौरान शशी प्रताप सिंह ने ओपी राजभर पर अपने मुद्दों से भटकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा सपा से गठबंधन के बाद पार्टी की विचारधारा में बदलाव आया। 2022 विधानसभा चुनाव में सपा की हार का मुख्य कारण ओपी राजभर हैं।

राष्ट्रीय समता पार्टी का गठन करने वाले शशी प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि ओपी राजभर के बेतुका बयानों की वजह से सपा को 2022 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 2022 उपचुनाव में ही राजभर समाजवादी पार्टी से अलग हो गए। ओपी राजभर हमेशा परिवारवाद की राजनीति करते हैं। ओपी राजभर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पैसा है वो पैसे की लिए कुछ भी कर सकते हैं।

पार्टी गठन के बाद शशी प्रताप सिंह ने कहा हमारी राष्ट्रीय समता पार्टी के कई प्रमुख मुद्दे हैं जो हम जनता के बीच रखेंगे, सबसे अहम मुद्दा पूर्वांचल को अलग राज्य बनाना है। 17 जुलाई को एक और बढ़ा खुलासा पार्टी करेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायकों को धमकी : स्पीकर ने माना लोकतंत्र के लिए चुनौती

Mon Jul 11 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 ज्ञान चंद गुप्ता ने पुलिस महानिदेशक समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक।बोले – विधायक लाखों लोगों के प्रतिनिधि, उन्हें धमकी देने वालों की करें गहन जांच।विधायकों की सुरक्षा के लिए आधुनिक हथियार उपलब्ध करवाने के भी निर्देश। चंडीगढ़, 11 जुलाई […]

You May Like

advertisement