पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में किया प्रचार

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

आज देश के प्रजातंत्र, वोट, बोलने की आजादी और आरक्षण को खतरा : बीरेंद्र सिंह।
प्रधानमंत्री मोदी ने 85% गरीब महिलाओं का जिक्र क्यों नहीं किया जो सोने का मंगलसूत्र नहीं पहन सकती : बीरेंद्र सिंह।
किसान, युवा और महिलाओं के हकों की रक्षा करनी है तो बीजेपी को सत्ता से बाहर करना होगा : बीरेंद्र सिंह।
पिछले 10 साल से क्षेत्र से गायब रहे नवीन जिंदल, चुनाव के बाद विदेशों में घुमेंगे : डॉ. सुशील गुप्ता।
जिसको पीएम मोदी ने कोयला चोर कहा उसी को टिकट दी : डॉ. सुशील गुप्ता।
मैं जनता के बीच रहूंगा और विकास कार्य कराऊंगा : डॉ. सुशील गुप्ता।

कुरुक्षेत्र, 19 मई : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी और अपने पुराने दोस्त डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेद्र सिंह ने कुरुक्षेत्र लोकसभा में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जनता से डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में वोट की अपील की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा से डॉ. सुशील गुप्ता इंडिया गठबंधन के साझे उम्मीदवार हैं। इस बार चुनाव में बीजेपी और जनता आमने सामने है और जनता ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। क्योंकि अब जनता बीजेपी की मंशा को समझ चुकी है। बीजेपी चाहती है कि गरीब जनता पांच किलो राशन में उलझी रहे और अपने हक की लड़ाई न लड़ सके। जिस रास्ते पर बीजेपी जा रही हैं उस रास्ते पर गरीब के कल्याणा की कोई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि मैं 10 साल बीजेपी में रहा, बीजेपी ने जाति और धर्म के नाम पर और झूठ बोलकर सत्ता हथियाई। मैंने किसान आंदोलन के दौरान सरकार से फसल के रेट पर बैंच मार्क करने की बात कही तो उन्होंने नहीं मानी। बीजेपी की नीयत किसानों के खिलाफ और आज किसानों के पास वोट मांगने आ रहे हैं। ऐसे लोगों को कभी सहारा मत देना। महंगाई कई गुणा हो गई लेकिन किसान की आय नहीं बढ़ी। बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ धोखा किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि इंडिया गठबंधन वाले महिलाओं का मंगलसूत्र छीन लेंगे। प्रधानमंत्री ने उन 85% गरीब महिलाओं का जिक्र क्यों नहीं किया जो गरीबी के कारण अपने गले में सोने का मंगलसूत्र नहीं डाल सकती। यदि इस बार बीजेपी की सरकार आई तो चुनाव होने बंद हो जाएंगे। आज देश के प्रजातंत्र, वोट, बोलने की आजादी और आरक्षण को खतरा है। यदि किसान, युवा और महिलाओं के हकों की रक्षा करनी है तो बीजेपी को सत्ता से बाहर करना होगा। कुछ लोग जात पात के नाम पर वोट काटने आए हैं, सभी को जात पात से ऊपर उठकर वोट नहीं बंटने देना है। कुरुक्षेत्र लोकसभा से डॉ. सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से जीताना है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हर गांव में इंडिया गठबंधन को पूरा जनसमर्थन मिल रहा है। नवीन जिंदल पिछले 10 साल से क्षेत्र से गायब रहा। चुनाव के बाद भी वो विदेशों में घुमेंगे, लेकिन मैं आपके बीच रहूंगा। नवीन जिंदल चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे उन्हें डराकर चुनाव के मैदान में उतारा है। वो मजबूर उम्मीदवार है और मैं मजबूत उम्मीदवार हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद नवीन जिंदल पर 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपए के कोयला चोरी का आरोप लगाया था। अब प्रधानमंत्री बताए कि वो आरोप झूठा था या सही था। बीजेपी ने नवीन जिंदल से 195 करोड़ का चंदा क्यों लिया। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि आपके साथ मिलकर क्षेत्र का विकास कराऊंगा।
उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। आज पूरे देश में बीजेपी के जुल्म की कहानी सबको पता है। किसान आंदोलन में 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी और युवा किसान शुभकरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मणिपुर में देश की बहन बेटियों को नग्न अवस्था में घुमाया गया, पहलवान बेटियों को सड़कों पर घसीटा गया। लेकिन सरकार ने उनकी नहीं सुनी। इसलिए ये चुनाव जुल्म का जवाब वोट से देने का है। इसलिए 25 मई को झाड़ू का बटन दबाकर मुझे आशीर्वाद दें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्मी के मौसम में रखे सेहत का खास ख्याल : डॉ. आशीष अनेजा

Sun May 19 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। तपती गर्मी में शरीर को स्वस्थ रखने को लेकर किया जागरूक। कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर, गैपियो सदस्य, आरएसएसडीआई मेंबर एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष अनेजा ने कहा कि प्रदेश भर में गर्मी एवं तेज धूप का असर दिख रहा है इसलिए […]

You May Like

advertisement