उत्तराखंड: पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती पहुँची द्रोणागिरी,

उत्तराखंड: पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती पहुँची द्रोणागिरी,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

नैनीताल। पूर्व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री व मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री उमा भारती एक बार फिर द्रोणगिरि पर्वतमालाओं में आध्यात्मिक शांति के लिए पहुंची हैं। उनका यह कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया है। सूत्रों के अनुसार वह दो दिन इन सुरम्य वादियों में गुजार खुद को तरोताजा करेंगी। इसी कड़ी में बुधवार को वह प्रसिद्ध वैष्णवी शक्ति पीठ द्रोणगिरि मंदिर पहुंची। यहां इस समय वह ध्यान मुद्रा में हैं। इसके बाद वह कुमाऊं मंडल विकास निगम के दुधोली स्थित विश्रामगृह में रुकेंगी। गुरुवार को कुकुछीना (कौरवछीना) से करीब तीन किमी दूर महावतार बाबा की गुफा में ध्यान लगाएंगी। उमा भारती का द्रोणगिरि पर्वत श्रंखलाओं से पुराना लगाव है। मई 2017 तथा उससे पूर्व यहां आकर वह ध्यान साधना कर चुकी हैं। 2107 में उमाभारती योगदा सत्संग आश्रम व विभांडेश्वर मंदिर भी पहुंची थीं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपी पंचायत चुनाव की 2 और 3 मार्च को जारी होने जा रही आरक्षण सूची

Wed Feb 24 , 2021
यूपी पंचायत चुनाव की 2 और 3 मार्च को जारी होने जा रही आरक्षण सूची मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या  पिछले दो महीने से जिस दिन का इंतजार किया जा रहा था वो दिन बस आने ही वाला है. सभी को बेसब्री से इस बात का इंतजार है कि यूपी […]

You May Like

advertisement