उत्तराखंड: पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य हुआ जानलेवा हमला,

ऊधमसिंह नगर : बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमला हुआ है। समर्थकों ने दोनों को बचाकर थाने पहुंचाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा पर हमले का है आरोप।

संजीव आर्य ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में 20 लोगों के साथ किंदा ने लाठी-डंडों से हमला किया है। संजीव आर्य ने कहा, मेरी और पिता की हत्या करने की थी साजिश रची गई थी। दो समर्थकों ने अपने ऊपर वार झेलकर हमें बचाया। वर्ना कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए। हमले के पीछे जो भी हैं उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

वर्तमान में यशपाल और संजीव समर्थकों के साथ बाजपुर थाने में हैं। आरोपित पर कार्रवाई की मांग को लेकर उनके समर्थक कर रहे हैं प्रदर्शन। पूर्व मंत्री यशपाल बेटे संजीव के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में ही धरने पर बैठ गए हैं। 

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: विजय संकल्प रैली में बोले पीएम मोदी, पहाड़ हमारी सस्कृति और आस्था का गढ़...

Sat Dec 4 , 2021
देहरादून। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज उत्‍तराखंड को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत की है। उन्‍होंने 18 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया। इस दौरान जिस विशाल रैली को वो संबोधित कर रहे हैं उसको विजय संकल्‍प रैली का नाम […]

You May Like

advertisement