
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का दल पहुंचा फोर्टिस अस्पताल मानेसर पत्रकार सम्मेलन को ले कर हुईं बैठक।
पर्यावरण दिवस पर 5 जून को होगा प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन।
चंडीगढ़, 22 मई : हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याण व हितों के लिय संघर्षरत ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने फोर्टिस अस्पताल मानेसर के साथ मिल कर हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ देने के लिए स्वास्थ्य कार्ड वितरण की योजना बनाई है। उक्त विषय पर अधिक जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन ने बताया कि इसी विषय को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव नवीन बंसल के नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकारों का एक दल जिस में नूंह जिला अध्यक्ष नरेश मेंहदीरत्ता व जिला संरक्षक अदलखा व अन्य पत्रकार साथ थे आज फोर्टीस अस्पताल मानेसर में फोर्टिस के वरिष्ठ डॉक्टर व अधिकारियों से बैठक ली जिस में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का एक पत्रकार सम्मेलन संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन की अध्यक्षता में फोर्टिस अस्पताल मानेसर में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा।
इस पत्रकार सम्मलेन में प्रदेश भर से श्रमजीवी पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा और सम्मेलन में उपस्थित सभी पत्रकारों को निःशुल्क स्वास्थ्य कार्ड वितरित होंगे। इस कार्ड की विशेषता है कि पत्रकार के साथ उस पत्रकार के परिवार को भी निःशुल्क स्वास्थ्य कार्ड लाभ योजना से जोड़ा गया है।
डॉ. बंसल ने बताया कि सम्मेलन में उपस्थित सभी श्रमजीवी पत्रकारों को फोर्टिस अस्पताल मानेसर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य कार्ड के साथ – साथ विशेष उपहार भी वितरित किए जाएंगे।
डॉ. बंसल ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा से जुड़े सभी पत्रकारों से आग्रह किया है कि सभी इस निःशुल्क स्वास्थ्य कार्ड लाभ योजना से जुड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मेलन में उपस्थित हों और अपने जिले के जिला अध्यक्ष को अपना नाम दर्ज करवा दें।
फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर में आज हुई इस बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव नवीन बंसल, नूंह जिला अध्यक्ष नरेश मेंहदीरत्ता, वेद अदलखा अन्य पत्रकारों के साथ – साथ फोर्टिस अस्पताल मानेसर के हेड सेल्स एंड मार्केटिंग देवेन्द्र यादव,देश राज, कम्युनिटी हेड, कपिल, ब्रांडिंग हेड विशेष रूप से उपस्थित थे।


