प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने आरंभ किया निशुल्क पुस्तक वितरण अभियान

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

प्रेरणा वृद्धाश्रम में पुस्तकालयों एवं स्कूलों को दी जा रही हैं पुस्तकें।

कुरुक्षेत्र, 1 सितम्बर : नगर की प्रमुख समाजसेवी प्रेरणा संस्था ने समाज में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रेरणा संस्था एवं प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने समाज हित में एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए स्वयं के संसाधनों से निशुल्क पुस्तक वितरण का अभियान चलाया है। प्रेरणा की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने बताया कि डा. जयभगवान सिंगला एवं प्रेरणा के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र के दर्जनों स्कूलों एवं पुस्तकालयों में निशुल्क पुस्तकें बांटने की योजना प्रारम्भ की है। डा. सिंगला ने बताया कि रविवार के दिन स्कूलों के अध्यापक एवं पुस्तकालय संचालक पुस्तकंव लेने के लिए प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इनमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोगपुर से हेड मास्टर सुरेंद्र, मेजर नितिन बाली सीनियर मॉडल स्कूल से स्कूल की प्रबंधन समिति की सदस्या डा. ममता सूद, गीता विद्या मंदिर मोहन नगर से अध्यापिका किरण गर्ग, राजकीय प्राइमरी स्कूल फौजी कालोनी से अध्यापिका कमाली देवी, चेतना संस्था की प्रबंधन कमेटी की सदस्या मीरा गौतम एवं डा. हरबंस कौर इत्यादि ने पुस्तकें ली। डा. जय भगवान सिंगला ने कहा कि हम सबके लिए यह चिंता का विषय है कि आज समाज में उस पुस्तक पढ़ने की रुचि निरंतर कम होती जा रही है। सभी का ध्यान डिजिटल मीडिया की तरफ अधिक होता जा रहा है। जिससे हमारे बच्चों एवं विद्यार्थियों को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसी लिए पढ़ने की रुचि पैदा करने के लिए प्रेरणा संस्था ने यह निर्णय लिया है कि हम सभी अपनी पुस्तकें निशुल्क स्कूलों तक पहुंचाएं ताकि बच्चों में पुस्तकें पढ़ने के प्रति रुचि उत्पन्न हो। डा. सिंगला ने यह भी कहा है कि कोई भी विद्यालय या कोई भी लाइब्रेरी का इंचार्ज कभी भी आकर प्रेरणा वृद्धाश्रम में कितनी भी पुस्तकें निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। चेतना संस्था से आई डा. हरबंस कौर ने कहा कि डा. जय भगवान सिंगला का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। स्कूलों के पुस्तकालयों में रोचक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें जाने से निश्चित तौर पर इससे बच्चों एवं युवाओं में पुस्तक पढ़ने की रुचि पैदा होगी। मीरा गौतम ने कहा कि पुस्तकें देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सभी पुस्तकें उच्च श्रेणी की हैं। फौजी कॉलोनी स्थित राजकीय स्कूल से आई अध्यापिका कमाली देवी ने कहा कि मैंने अपने जीवन में यह पहला ऐसा कार्यक्रम देखा है कि स्कूलों को निशुल्क पुस्तकें वितरण की जा रही हैं। निश्चित तौर पर यह एक अनुकरणीय प्रयास है। ऐसी ज्ञानवर्धक पुस्तक पढ़ने से अवश्य ही बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होगी। प्रेरणा की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने कहा कि प्रेरणा संस्था ने समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा ही नए-नए आयाम स्थापित किए हैं और यह हमारा आज का कार्यक्रम भी उसी श्रेणी में एक अत्यंत सराहनीय कदम है। इस अवसर पर आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, राधा अग्रवाल, हरिकेश पापोसा, पैनोरमा के अधिकारी सुरेश सोनी, किरण गर्ग, कमली देवी, तन्वी पापोसा, रितु भारद्वाज, रमेश खुंगर, उषा सच्चर, क्षमा मल्होत्रा, बलविंदर कौर, सीता, सरला, शकुंतला, सुरक्षा, चरणजीत, अश्विनी, जोगिंदर, बलदाऊ श्रीवास्तव, चंद्रकांत डी. ठक्कर, पंकज मेहता, विजय अग्रवाल इत्यादि भी मौजूद रहे।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में निशुल्क पुस्तकें लेते हुए लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ੍ਰੀ ਰੋਸ਼ਨ ਬਾਜ਼ਾਰ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਪੂਰਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪਹਿਲੀ ਤੇ ਦੂਜੀ ਪੁਜੀਸ਼ਨ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਹਾ ਹਾ ਬੀ ਹੈਪੀ ਗਰੁੱਪ ਦਾ ਮਾਂਨ ਵਧਾਇਆ।

Sun Sep 1 , 2024
ਫਿਰੋਜਪੁਰ 01 ਸਤੰਬਰ ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਹਾ ਹਾ ਬੀ ਹੈਪੀ ਗਰੁੱਪ, ਯੋਗ ਤੇ ਸਾਇਕਲਿੰਗ ਵਿੰਗ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ, ਜੋ ਪਿਛਲੇ 7 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ, ਤੰਦਰੁਸਤ ਚੋਗਿਰਦਾ ਦੀ ਸੋਚ ਨਾਲ, ਯੋਗਾ ਸੈਸ਼ਨ, ਰੋਜਾਨਾ ਸਵੇਰ, ਕਰਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਅੱਜ ਇਸਦੇ ਚਾਰ ਸਾਥੀਆਂ ਨੇ, ਜਿਲਾ ਪਧੱਰੀ ਯੋਗਾ ਚੈਮਪਿਅਨਸ਼ਿਪ, ਜਿਲਾ ਯੋਗਾ ਐਸੋਸਿਏਸ਼ਨ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਲੋਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement