वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर में अपराध पर शिकंजा कसते हुए थाना कैंट पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक आरोपी के पैर में गोली लगी, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी दूसरे जिले के रहने वाले हैं। यह लंबे समय से घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया थाना इंस्पेक्टर कैंट राजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चार लड़के दो बाइक पर कैंट के कटपुला पुल के पास से होकर जाने वाले हैं और उनके पास अवैध असलहे भी हैं। सूचना पर पुलिस ने कटपुला पुल के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। थोड़ी देर बाद, मनपुरिया मार्ग से दो बाइकें आती हुई दिखाई दीं। पुलिस ने टार्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा किया, लेकिन मोटरसाइकिल सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जबाबी कार्रवाई में फायरिंग कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें से एक के पैर में गोली लगी। वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
आशीष पुत्र नरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी कस्बा व थाना महेशगंज तहसील कुन्डा जिला प्रतापगढ़ के पास से तलाशी के दौरान एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। तालिब हुसैन पुत्र अजमत खान निवासी ग्राम टहापियारी नवादा थाना नवाबगंज से तलाशी के दौरान एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अनमोल पुत्र रामबहादुर निवासी फरकपुर थाना फरीदपुर के पास से भी तलाशी के दौरान एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। प्रियांशु पुत्र हरी शंकर निवासी सराय अधत थाना नयागांव जिला एटा से भी एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
इंस्पेक्टर कैंट राजेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार त्यागी, एसएसई मनफूल सिंह, नकटिया चौकी प्रभारी मोहित चौधरी, रिसाला चौकी प्रभारी पवन कुमार, दरोगा, जाकिर अली, नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल इश्तियाक अहमद, मुकुट सिंह, कांस्टेबल रियाज अहमद, अजय कुमार व एसओजी प्रभारी और उनकी पूरी टीम शामिल रही। सीओ प्रथम ने पूरी टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषण की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदू धर्म साबित करो एक करोड़ ले जाओ…कहकर बुरे फंसे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मुकदमा दर्ज

Sun Feb 2 , 2025
हिंदू धर्म साबित करो एक करोड़ ले जाओ…कहकर बुरे फंसे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मुकदमा दर्ज दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फेसबुक पर हिंदू धर्म साबित करो और एक करोड़ का इनाम पाओ समेत अन्य आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुशील गौतम के खिलाफ थाना कैंट में […]

You May Like

advertisement