आज से शुरू होगा चार दिवसीय आकाश भैरव पक्षीराज प्रकोत्सव समारोह

30 अप्रैल को जपानुष्ठान एवं पूर्णाहुति के साथ होगा संपन्न।

पिहोवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 26 अप्रैल : स्थानीय माडल टाऊन स्थित श्री दक्षिणा काली पीठ मंदिर परिसर में भगवान शिव के छठे शरभ अवतार आकाश भैरव पक्षीराज प्रकटोत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह बड़ी धार्मिक अनुष्ठान एवं श्रद्धा से मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए मंदिर व्यवस्थापक स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि महाराज एवं भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं श्री दक्षिणा काली पीठ के संस्थापक श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में मनाया जाने वाला यह भव्य महोत्सव संतो के प्रवचन, जनकल्याण व विश्व शांति हेतु जप, अनुष्ठान,यज्ञ एवं भजन कीर्तन के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि 27 से 30 अप्रैल तक चार दिवसीय यह धार्मिक कार्यक्रम श्री दक्षिणा काली पीठ संचालन समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मंदिर की प्रबंधन समिति ने नगरवासियों से इसमें बढ़-चढ़कर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए श्रद्धालुगण मंदिर व्यवस्थापक से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मे महंत भीम पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरी, स्वामी महेश पुरी, स्वामी सत्यानंद पुरी, स्वामी खटवांग पुरी सहित अनेक उच्च कोटि के संत महात्मा व दूर दराज से श्रद्धालु शामिल होंगे। श्रीमहंत बंसी पुरी ने कहा कि शरभ भगवान शिव का उग्र, प्रचंड एवं गुप्त रूप है। पक्षीराज, आकाश भैरव आदि के नाम से विख्यात शरभावतार भगवान शिव का परम तांत्रिक स्वरूप भी माना जाता है। इनकी उपासना गुप्त व अत्यंत कठिन होने के कारण सिद्ध तांत्रिक भी कतराते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान शरभ भैरव परम दयालु हैं। वह अपने भक्तों की ही नहीं बल्कि अन्य देवों के भक्तों की भी रक्षा कर उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय विधायक स. मनदीप सिंह चट्ठा, नपा अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि, विपिन काहड़ा, मिथुन अत्री, हन्नु चक्रपाणि, अजय बंसल, जितेंद्र बंसल टोमी, नरेश चक्रपाणि, तरसेम गर्ग, कांग्रेस नेता राकेश बधवार, सुखवीर ग्रेवाल, गोपाल कौशिक, जितेंद्र बबलू,राहुल पंचोली, पार्षद राजेश गोयल, जसवंत सैनी सहित अनेक गणमान्य जन एवं भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
भगवान पक्षीराज की प्रतिमा, महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि, श्रीमंहत बंसी पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्यात योग कॉन्क्लेव में उमड़ा योग प्रेमियों का सैलाब

Mon Apr 27 , 2026
श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट के स्यात योग सम्मेलन में योग और आध्यात्म का महासंगम। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/ वरुण कौशिक 26 अप्रैल : श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट (स्यात) द्वारा आयोजित स्यात योग सम्मेलन स्वामी अमित देव जी के सान्निध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 3000 से अधिक लोगों […]

You May Like

Breaking News

advertisement