उत्तराखंड:चरस की तस्करी में दो पुलिस सिपाहियों सहित चार लोग गिरफ्तार


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

किच्छा :  किच्छा पुलिस ने शनिवार को चैकिंग के दौरान दो पुलिस सिपाहियों सहित चार लोगों को बड़ी मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।कार में यह लोग चरस को लेकर जा रहें थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए चलाएं जा रहें अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि लालपुर बाजार की पुलिया के पास दो सफेद कारों को रोका गया

जिनमें एक कार होंडा अमेज यूके 06 फोर एस 2114 व दूसरी यूके 05 टीए 2091 थी। इनमें होडा अमेज कार में विपुल शैला पुत्र चन्द्र सिंह शैला निवासी आदर्श कालोनी खटीमा पीयूष खड़ायत पुत्र बहादुर सिंह निवासी टिकरी खटीमा सवार थे।ये दोनों एम आर है।

दूसरी कार में प्रभात सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी अमाउ खटीमा दीपक पांडे पुत्र मुरलीधर पांडे निवासी ग्राम खेती थाना लोहाघाट चंपावत बैठे थे। इनमें प्रभात सिंह बिष्ट और दीपक पांडे पुलिस कांस्टेबल है और पिथौरागढ़ में तैनात हैं।
उनके कब्जे से आठ किलो चरस बरामद हुई, जबकि अन्य दोनों के कब्जे से एक किलो 94 ग्राम चरस बरामद हुई। चारों को एन डी पी एस में गिरफ्तार कर लिया गया है।उनकी कारों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी सितारगंज वीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक किच्छा चन्द्र मोहन सिंह,उप निरीक्षक राजेश पांडे, सत्येन्द्र बुटोला, सिपाही शंकर बिष्ट, त्रिलोक पांडे, प्रवेश गुप्ता और अर्जुन पाद शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती ममता बोहरा, सितारगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:प्रदेश में वैज्ञानिकों न जताई बड़े भूकंप की आशंका

Sun Jun 13 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों ने नेपाल सीमा से लगे काली गंगा घाटी में बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों के कारणों का पता लगा लिया है। साथ ही वैज्ञानिकों ने क्षेत्र में बड़ा भूकंप आने की आशंका जाहिर की है। वैज्ञानिकों का कहना […]

You May Like

advertisement