चमोली: नदी में डूबने में चार युवकों की मौत, एक दिन पहले से थे लापता,

थराली: थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 आयुवर्ग के चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शवों को निकाला। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला। आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में तैरते दिखे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ : <em>महारानी लक्ष्मी बाई की जन्म जयंती पर महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबी दुर्गा शक्ति संगोष्ठी आयोजित</em>

Sat Nov 19 , 2022
रिपोर्ट VV न्यूज़ लखनऊ भारतीय नागरिक परिषद 19 नवंबर 2022 संवाददाता पूनम शर्मा शास्त्री महारानी लक्ष्मी बाई की जन्म जयंती पर महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबी दुर्गा शक्ति संगोष्ठी आयोजित की गईभारतीय नागरिक परिषद के तत्वावधान में महारानी लक्ष्मी बाई की जन्म जयंती के अवसर पर आज मनीपाल पब्लिक स्कूल, ओमेक्स […]

You May Like

Breaking News

advertisement