शहीद सैनिकों को समर्पित पितृ मोचनी श्रीमद भागवत कथा का चौथा दिन

शहीद सैनिकों को समर्पित पितृ मोचनी श्रीमद भागवत कथा का चौथा दिन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

परमात्मा को जानने के लिए बड़े बड़े विद्वान भी सम्मोहित होते हैं : डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि।
परमात्मा ही सृष्टि का सत्य है।

कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : गीता की जन्मस्थली, तीर्थों की संगम स्थली एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के अखंड गीता पीठ शाश्वत सेवाश्रम में चल रही देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को समर्पित पितृ मोचनी श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन व्यासपीठ से महामंडलेश्वर डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज ने कहा कि परमात्मा तो स्वयं की ही सत्ता है परमात्मा को किसी अन्य सत्ता की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने परमात्मा के स्वरूप की चर्चा करते हुए कहा कि परमात्मा के वास्तविक रहस्य को कोई जान नहीं सका है। परमात्मा को जानने के लिए बड़े बड़े विद्वान भी सम्मोहित हो जाते हैं।
चौथे दिन कथा शुरू होने से पूर्व देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को नमन करते हुए भारत माता एवं व्यासपीठ का यजमान परिवार ने पूजन किया। कथा व्यास महामंडलेश्वर डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज ने कहा कि परमात्मा ही सृष्टि के सत्य हैं। सृष्टि का परम सत्य ही परमात्मा है। उन्होंने बताया कि भागवत पुराण वैदिक सिद्ध है। वेद व्यास ने ही वेदों को व्यवस्थित किया है। वेद व्यास ने ही स्वयं भागवत पुराण की रचना की है। वेद व्यास ही सूत्रों के ज्ञाता हैं। उन्होंने जगत में तथ्यों पर कथा में विस्तार से चर्चा की। चौथे दिन की कथा समापन पर संकीर्तन एवं आरती हुई। इस मौके पर रमेश चंद मिश्रा, शकुंतला शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, प्रेम नारायण शुक्ला एवं यमुना दत्त पांडे इत्यादि भी मौजूद रहे।
कथा करते हुए महामंडलेश्वर डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज एवं श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस में व्यास साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुकमणि जी का विवाह प्रसंग किया प्रस्तुत

Sun Oct 1 , 2023
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस में व्यास साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुकमणि जी का विवाह प्रसंग किया प्रस्तुत फ़िरोज़पुर 01 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित श्री मदभागवत कथा के […]

You May Like

Breaking News

advertisement