फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से चौथा महा उत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि रणधीर सिंह भुल्लर एमएलए उपस्थित रहे

फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से चौथा महा उत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि रणधीर सिंह भुल्लर एमएलए उपस्थित रहे

फिरोजपुर 29 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से 4 वर्ष पूरे होने के उपरांत चौथा महा उत्सव कैंडल वुड पैलेस में मनाया गया। श्री रणवीर भुल्लर एमएलए हलका फिरोजपुर शहर अपनी पूरी टीम समेत मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं उपस्थित सभी मेहमानों को संबोधित भी किया। फिरोजपुर फाउंडेशन की उन्होंने खूब सराहना की। प्रोग्राम की अध्यक्षता श्री शैलेंद्र (बावला) मुकेश (जिम्मी) कक्कड़, सुनील अरोड़ा ने की उन्होंने बताया कि लगभग 300 मेहमान और 60 परिवार इसमें शामिल हुए। फाउंडेशन को लगाता दूध की सेवा गोविंद डेयरी, चावलों की सेवा आरएसजी फूड्स, सब्जी की सेवा दशमेश वेजिटेबल वाले करते रहे हैं। संस्था ने ऐसे विशेष व्यक्तियों को सम्मानित भी क्या किया जिन्होंने अपनी विशेष सेवाएं फिरोजपुर फाउंडेशन को दी। फिरोजपुर के गणमान्य वरिष्ठ समाज सेवक श्री अनिरुद्ध गुप्ता सीईओ ग्रुप ऑफ डीसी मॉडल स्कूल, श्री धर्मपाल बंसल चेयरमैन एसबीएस कॉलेज एवं हारमोनी आयुर्वैदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अशोक बहल सेक्रेटरी रेड क्रॉस, हरीश गोयल संचालित वृद्ध आश्रम सेवा फिरोजपुर छावनी इत्यादि बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाज सेवक उपस्थित रहे। श्री शैलेंद्र (बबला) ने बताया कि मन में एक संकल्प था कि बहुत सारे फिरोजपुर के लोग गरीबी रेखा में रहने वाले जिनके पास दो वक्त की रोटी नहीं है। उनको भोजन कराना है और संकल्प लिया कि फिरोजपुर वासी कोई भी पेट भर खाना खाए बिना ना सोए इसलिए संस्था बनाई थी। अब फिरोजपुर दानी सज्जनों और ईश्वर की कृपा से यह लंगर सेवा फिरोजपुर छावनी फिरोजपुर, सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर और दिल्ली गेट फिरोजपुर शहर में चल रहा है। तकरीबन 1000 व्यक्ति रोजाना भोजन प्राप्त कर रहे हैं। संस्था के कार्य से खुश होकर दानी सज्जनों की कोई कमी नहीं है वह इसलिए कि हमारी संस्था पाई पाई का हिसाब रखती है। जिस काम के लिए दान मिलता है संस्था उसी काम में लगाती है। फालतू के पैसे हमारे ग्रुप मेंबर अपनी जेब से खर्च करते हैं। हमारी संस्था के लोग प्रत्येक रविवार को गौशाला में जाकर गाय को चारा भी खिलाते हैं और रेलवे रोड फिरोजपुर छावनी में एक पार्क को गोद भी लिया हुआ है। जिस पर समय-समय पर हम उसमें पेड़ पौधे फूल इत्यादि लगाते रहते हैं और उनकी परवरिश करते हैं। हमारी संस्था ने बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए भी विशेष अभियान चला रखा है प्रशासन जहां भी हमें संदेश भेजता है। हम वहां अपनी टीम के साथ पहुंच जाते हैं। हमारी टीम लंगर सेवा के साथ-साथ दवाइयां और जरूरतमंद वस्तुएं भी साथ लेकर जाती है।

    अंत में आए हुए सभी सदस्यों और दानी सज्जनों का उन्होंने तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा 8वें तुलसी वितरण के कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Sun Jul 30 , 2023
भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा 8वें तुलसी वितरण के कार्यक्रम का किया गया आयोजन फिरोजपुर 29 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा वर्ष 2023-24 के आठवें तुलसी वितरण के कार्यक्रम का आयोजन गोयल परिवार द्वारा अपनी माता स्वर्गीय श्रीमति शान्ति देवी […]

You May Like

Breaking News

advertisement