बच्चे को बचाने के चक्कर में पंचायत कर्मचारी के हाथ में हुआ फैक्चर

बच्चे को बचाने के चक्कर में पंचायत कर्मचारी के हाथ में हुआ फैक्चर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में कार्यरत टैक्स कलेक्टर फईम अली निवासी भोले नगर वार्ड नंबर 15 अपनी पुत्री सिमरन को लेने उनसी रोड स्थित उसके स्कूल जा रहे थे । क्योकि छुट्टी का समय हो गया था । तभी अचानक रोड उनकी मोटर साईकल के आगे एक बच्चा आ गया बच्चे को बचाने के चक्कर में टैक्स कलेक्टर फईम अली अपनी मोटर साईकल का संतुलन खो बैठे और मोटरसाइकिल नाले में फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही यह सूचना नगर पंचायत कार्यालय पहुंची तो नगर पंचायत का स्टाफ चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी के साथ मौके पर पहुंचे। और उन्हें उठाकर अपनी गाड़ी में बैठ कर टैक्स कलेक्टर फईम अली को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहां डॉक्टरों ने जांच एवं एक्सरे करने के बाद उनके शरीर पर गम छोटे और हाथ में फैक्चर बताया। कर्मचारी फईम अली के घायल होने की सूचना मिलने पर नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू, वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद शराफत हुसैन, कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी, कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश सिंह, दिनेश सिंह, सभासद पति मौलाना मोहम्मद अहसन अंसारी, सभासद प्रेम कुमार कोरी, डॉक्टर मोइन उद्दीन, कृपाल सिंह, जाकिर हुसैन, अबोध सिंह, सतीश माहेश्वरी, समीर अंसारी, वसीम अहमद, जयप्रकाश, गंगाराम, जुबैर, कॉन्टैक्टर मोहम्मद शफवान उर्फ रिंकू, मोहम्मद वसीम ठेकेदार आदि लोग अस्पताल देखने पहुंचे। और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवन रेखा हीमोफीलिया जनकल्याण समिति द्वारा विश्व हीमोफीलिया दिवस जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एक जागरूक कार्यक्रम हुआ आयोजित

Fri Apr 18 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जीवन रेखा हीमोफीलिया जन कल्याण समिति के तत्वाधान में , विश्व हीमोफीलिया दिवस पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार जी ने जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में […]

You May Like

advertisement