फर्जी सीबीआई अफसर बनकर ivri के रिटायर्ड वैज्ञानिक से 1.29 करोड की ठगी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इज्जतनगर स्थित आईवीआरआई कैंपस में रहने वाले रिटायर्ड वैज्ञानिक शुकदेव नंदी एक हाईटेक साइबर गैंग का शिकार बन गए। खुद को सीबीआई और बेंगलुरु पुलिस का अफसर बताने वाले ठगों ने उनके आधार नंबर से जुड़ी फर्जी कहानी सुनाई और डराकर एक के बाद एक करके अलग-अलग खातों में 1 करोड़ 29 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। होश तब आया जब पैसे खत्म हो गए और लोन के लिए बैंक ने इंकार कर दिया।
आईवीआरआई कैंपस में रहने वाले शुकदेव नंदी को 17 जून को व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बेंगलुरु सिटी पुलिस का अफसर बताया और स्क्रीन पर पुलिस का लोगो भी दिखा। उसने कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके फर्जी सिम कार्ड निकाले गए हैं, जिनका इस्तेमाल ह्यूमन ट्रैफिकिंग और जॉब फ्रॉड में किया गया है। पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसके बाद ठग ने उन्हें एक और नंबर दिया, जिसे उसने सीबीआई अफसर दया नायक का बताया। जब शुकदेव ने उस नंबर पर कॉल किया, तो दूसरी तरफ से भी वही कहानी दोहराई गई और कहा गया कि उनके अकाउंट में अवैध पैसा आया है। झांसे में आए शुकदेव ने 18 जून को अपने अकाउंट से 1.10 करोड़ रुपए आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने जब उनके दूसरे खातों की जानकारी मांगी तो उन्होंने ग्रामीण बैंक बाता का खाता नंबर भी बता दिया। इसमें से एक लाख रुपये लौटाकर ठगों ने और भरोसा जीत लिया।
19 जून को उन्होंने 10 लाख रुपए दूसरे बैंक के खाते भेज दिए और 20 जून को 9 लाख रुपए अन्य बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब साइबर ठगों ने और पैसों की मांग की तो शुकदेव ने बैंक से पर्सनल लोन लेने की कोशिश की, लेकिन लोन स्वीकृत नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने कॉल करने वाले दोनों नंबरों को गूगल पर खंगाला, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। तब जाकर उन्हें समझ आया कि उनके साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हो गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खोलो दया का द्वार प्रभु जी अब खोलो दया का द्वार ….श्री राधा रानी छप्पन भोग संपन्न

Sat Jun 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर बरेली में श्री राधा रानी छप्पन भोग परिवार द्वारा 56 भोग एवं भजन संध्या श्री रामायण मंडल बरेली एवं आशीर्वचन श्री संजीव गौड़ द्वारा दिए गए, महाराज ने बताया अपने धर्म को जानिए बताया बिन सत्संग विवेक ना […]

You May Like

Breaking News

advertisement