बसंत पंचमी पर निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राजेन्द्र नगर स्थित भारत माता मंदिर परिसर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर एक निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर साई हीलिंग टच आयुर्वेदिक क्लीनिक एवं पंचकर्म सेंटर की संचालक डॉ. रोली के द्वारा किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्राप्त किया। डॉ. रोली बंसल द्वारा रोगियों को आयुर्वेदिक जीवनशैली, आहार-विहार एवं प्राकृतिक उपचार पद्धतियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधीर सक्सेना व विशिष्ट अतिथि के रूप में गुलशन आनन्द एवं प्रतिपाल सिंह ( बंटी ठाकुर) उपस्थित रहे। अतिथियों ने ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के लाभों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में सरोज कुमारी , सत्येंद्र , जमुना फार्मसेउटिकल्स से मुकुल कुमार का विशेष सहयोग रहा शिविर में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, भाजपा पीलीभीत प्रभारी गुलशन आनंद, महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर), डॉ रोली बंसल , विपिन भास्कर, अजय चौहान, बबलू पटेल, विवेकपटेल, अभिषेकगुप्ता, हरपाल शर्मा ग्रुप से मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव सेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे जी को भारत रत्न की मांग

Sat Jan 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : शिवसेना जनपद बरेली इस ज्ञापन के माध्यम से आपकों अवगत कराना चहाती है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शेरे हिन्दू हृदय सम्राट शिवसेना संस्थापक प्रमुख मा० बालासाहेब ठाकरे एवं क्रांतिकारी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती को “राष्ट्र गौरव दिवस” […]

You May Like

Breaking News

advertisement