सिम्स हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग स्वास्थ्य शिविर

सिम्स हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग स्वास्थ्य शिविर

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

मथुरा : सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल में हड्डी की समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए एक नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैम्प में गठिया, घुटने, कमर, कंधे का दर्द, घुटनों का घिस जाना, पुराने खराब ऑपरेशन के मरीज एवं जोड़ों की समस्या के मरीज देखे गये। वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. (लेफ्टिनेंट कर्नल) मनोज कुमार और वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ए.के. पाठक ने 70 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया, बी.एम.डी. हड्डी की जाँच नि:शुल्क की गई, इसके साथ रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जाँचों पर 25% की छूट दी गई
सिम्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. (लेफ्टिनेंट कर्नल) मनोज कुमार ने कहा कि आज मैंने और मेरे साथी डॉ. ए.के. पाठक ने मिलकर लगभग 70 से अधिक हड्डीरोगियों को नि:शुल्क परामर्श दिया और बी.एम.डी. जाँच (हड्डी की जाँच) नि:शुल्क की गई। ज्यादातर जोड़ों के दर्द, घुटने, कमर, पीठ, गर्दन में दर्द, जन्मजात पैरों का टेड़ा, गठिया रोग, चलने में लचक, घुटने में सूजन, कंधों का जाम होना, कंधों में दर्द या सूजन, हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन से पीड़ित मरीज देखे गये। डॉ. (ले.क.) मनोज कुमार ने कहा कि हड्डी एवं जोड़ों की समस्या को ज्यादा ना बढ़ायें, शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।
इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि समाज में हड्डी एवं जोड़ों के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, इसलिए सिम्स हॉस्पिटल में नि:शुल्क ऑर्थोपेडिक्स हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर में बृजवासियों ने बढ-चढ़ कर भाग लिया और नि:शुल्क परामर्श के साथ हड्डी की जाँच भी नि:शुल्क की गई । हमारे सिम्स हॉस्पिटल में सभी प्रकार के हड्डी एवं जोड़ों की सभी समस्याओं का 24 घण्टे आपातकालीन सेवाओं के साथ विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध है। आपका स्वास्थ्य ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परमात्मा मंगलमय है : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया

Fri May 9 , 2025
परमात्मा मंगलमय है : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर, पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धाम हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा के निर्देशन में शिव पर्वत पर स्थित शिव शक्ति आश्रम कसौली में गुरुवार को एकादशी तिथि पर विशेष […]

You May Like

advertisement