Uncategorized

डॉ. ठाकुर दास ललित चैरिटेबल ट्रस्ट, द्वारा लगाया गया नि:शुल्क कैंसर कैंप

लगभग 200 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
समय समय पर ट्रस्ट द्वारा लगाए जाते हैं मैङीकल कैंप : ललित।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी) 22 फरवरी : डॉ. ठाकुर दास ललित चैरिटेबल ट्रस्ट, आदर्श क्लिनिक एस.सी.ओ 49 सैकटर.13,कुरुक्षेत्र के सौजन्य से नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं परामर्श सुविधा कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप का संचालन डॉ. पंकज अरोडा ( आनकोलोजी), डॉ. सुनन्दन शर्मा (आनकोलोजी) विशेषज्ञ डाक्टरों एवं डा.सलोनी मनचंदा,डा. भरतवीर मनचंदा व डा. यतिन ललित द्वारा किया जाएगा,जिस में केसर, गठिया व सामान्य बीमारियों की जांच व परामर्श सुविधा उपलब्ध करवाई गई। ट्रस्ट के निर्देशक डॉ. ललित ने बताया इस प्रकार के कैंप समय समय पर लगाये जाते रहते है। कैंप में ब्लड शुगर, ईसीजी तथा अन्य बीमारियों के टेस्ट फ्री किए गए। ङा. ललित ने बताया कि कैंप में 200 से अधिक मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस मौके पर नगर पार्षद मुकंद लाल सुधा, सैफरन होटल के बजाज, के. एल मनचंदा,समाजसेवी ढींगरा, प्रदीप झाब के अलावा शहर के अन्यगण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कैम्प मे डॉ. पंकज अरोडा ( आनकोलोजी), डॉ. सुनन्दन शर्मा (आनकोलोजी)विशेषज्ञ डाक्टरों एवं डा.सलोनी मनचंदा ने कैंसर के बचाव तथा कैंसर के कारणो के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि जीवन शैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। धूमपान,शराब तथा गलत खानपान भी कैंसर होने का एक कारण है। महिला कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सलोनी मनचंदा का कहना है कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर अधिक हो रहा है। समय- समय पर महिलाओं को जांच करवानी चाहिए और स्वस्थ पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ. पंकज अरोडा ( आनकोलोजी) का कहना कि व्यायाम तथा योग नियमित रूप से करना चाहिए। जीवन शैली में बदलाव लाना होगा आज कैंसर का रोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा है रहा है लेकिन अब कैंसर का इलाज संभव है। डॉ. सुनन्दन शर्मा (आनकोलोजी) का कहना है कि कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है। तीसरी तथा चौथी स्टेज पर भी कैंसर का इलाज संभव है। अब नई तकनीक आ चुकी है इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। कैंप के समापन पर डॉ. ङी के ललित ने सभी डॉक्टरों तथा स्टाफ का सम्मान किया। डॉ. ललित ने बताया कि समय-समय पर ट्रस्ट द्वारा मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जाता है। आज कैंप के दौरान डाक्टर यतिन ललित द्वारा 100 से अधिक मरीजो के स्वास्थ्य की जांच की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री हनुमान मंदिर सभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने मैक्स टीम तथा अन्य डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया।
डॉ. ठाकुर दास ललित चैरिटेबल ट्रस्ट, आदर्श क्लिनिक के संचालक डॉ. डी. के. ललित डॉक्टरों की टीम सम्मान करते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel