पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स, जिला संघ इज्जत नगर द्वारा इज्जत नगर एवं कासगंज रेलवे स्टेशनों पर नि: शुल्क शीतल ल सेवा एवं शर्बत वितरण कार्यक्रम किया गया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ इज्जतनगर द्वारा इज्जतनगर एवं कासगंज रेलवे स्टेशनों पर निःशुल्क शीतल जल सेवा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गर्मी तथा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यह सेवा प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों एवं अन्य यात्रियों को निःशुल्क शीतल जल एवं शरबत उपलब्ध कराकर उन्हें राहत प्रदान करना था।
इस अवसर पर जिला सचिव श्री हरिशंकर सागर, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री विजय मोहन शर्मा तथा विभिन्न यूनिट लीडर्स ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यात्रियों एवं अभ्यर्थियों ने इस जनसेवा पहल की सराहना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटे के जन्म की खुशी मातम में बदली, मां की हुई मौत, न्यू लाइफ लाइन अस्पताल सील

Mon Jun 8 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , ठिरिया खेतल गांव में जिस घर में बेटे के जन्म की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां कुछ ही घंटों बाद चीख-पुकार और मातम छा गया। महिला की डिलीवरी (प्रसव) के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के […]

You May Like

Breaking News

advertisement