मानसिक समस्याओं पर निःशुल्क, गोपनीय विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध : सीएमओ

टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

 भारत सरकार के राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में प्राप्त शासन निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर इस महत्वपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य सेवा को अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन. आर. वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टेली-मानस सेवा मानसिक तनाव, अवसाद तथा अन्य मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को निःशुल्क, त्वरित एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस हेल्पलाइन पर संपर्क करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा उनकी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित काउंसलरों द्वारा ही किया जाता है, जिससे लोग बिना किसी संकोच के इस सेवा का लाभ उठा सकें।
   उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 14416 को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने हेतु सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कॉलेजों, ओपीडी पर्चों, रजिस्ट्रेशन काउंटरों, वार्डों, प्रतीक्षालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, कारागारों, आश्रय गृहों, नशा मुक्ति केंद्रों, ग्राम पंचायत भवनों की दीवारों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रमुखता से अंकित कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही विभागीय वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य जनसंचार माध्यमों के जरिए भी इस हेल्पलाइन के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद व्यक्ति इसका लाभ प्राप्त कर सकें।
     मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों  एवं अन्य संबंधित विभागों से टेली-मानस हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता से सुनिश्चित करने का आह्वान किया है तथा आमजन से अपील की है कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाइन 14416 का निःसंकोच उपयोग करें और इस उपयोगी सेवा की जानकारी अन्य लोगों तक भी अवश्य पहुँचाएं।

                                     (डाॅ एन आर वर्मा)
                                मुख्य चिकित्साधिकारी 
                                            आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर विशेष अभियान , लापरवाही पर कार्यवाही के दिये निर्देश

Sat Feb 7 , 2026
आजमगढ़। आयुष्मान कार्ड निर्माण विशेष अभियान को प्रमुखता, लापरवाही पर कार्यवाही के निर्देशचिन्हित पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन.आर. वर्मा ने जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे पात्र व्यक्तियों, जिनका नाम पूर्व […]

You May Like

advertisement