क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष सिंह के नेतृत्व में आंख और दांत का निशुल्क कैंप

मेहनगर आजमगढ़।
स्थानीय तहसील मेंह नगर के गंजोर गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष सिंह के नेतृत्व में आंख और दांत का निशुल्क कैंप लगाया गया। कैम्प का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख मेहनगर कैलाश यादव ने किया ।
वाराणसी के कुशल डॉक्टरों द्वारा दांत और आंखो के निशुल्क जांच और दांतों की सफाई करते हुए सैकड़ों लोगों को चश्मा दिया गया। जिसमें सभी ग्रामवासी बुजुर्ग चश्मा पाकर प्रफुल्लित हुए, और दांत की सफाई कराकर लोगों ने राहत की सांस ली ,सैकड़ों लोगों का क्षेत्र पंचायत आशीष सिंह के द्वारा यह नेक कार्य करने पर लोगों ने उनकी बहुत प्रशंसा की ,और उनको आशीर्वाद देते हुए कहा की आप गांव में इतने अच्छे कार्य कर रहे हैं जिसका फल भगवान आपको देंगे।
वहीं पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए आशीष सिंह ने कहा कि जब तक गंजोर गांव में एक भी दांत और आंख के मरीज रहेंगे ,तब तक मैं निशुल्क कैंप लगवाता रहूंगा, इतना ही नहीं जो लोग आंखों का ऑपरेशन करवाना चाहते हैं मैं उनको अपने साधन से आंखों का ऑपरेशन भी निशुल्क करवाने का संकल्प लेता हूं। गरीब जनता आंखों की जांच प्राथमिक विद्यालय गंजोर में कराते हुए, अपने आप को राहत की सांस ले रही है, वहीं पर उन लोगों का कहना है कि जहां पर हमको वाराणसी जाने के लिए ₹150 किराया जुटाकर हम लोग जाते तो हम लोगों का आंखों की जांच होती, लेकिन आशीष सिंह ने ऐसा करके हम गरीब लोगों का लगभग ₹500 और भागदौड़ के चक्कर से हम लोगों को छुटकारा दिला दिया ,भगवान उनको जीवन भर सफलता प्रदान करते रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राह्मण सम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रप्तार।

Sun Mar 14 , 2021
ब्राह्मण सम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रप्तार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877ब्राह्मण कल्याण आयोग की मुख्य मांग। यमुनानगर 14 मार्च :- आज मनोज त्यागी व एन के शर्मा अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण एकता संगठन की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज की एक बैठक भगवान श्री […]

You May Like

advertisement