आदेश अस्पताल की ओर से गांव त्यौड़ा में नि:शुल्क नेत्र रोग व चिकित्सा शिविर आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – उमेश गर्ग।

शिविर में 365 की जांच : 18 आप्रेशन के लिए चयनित।
चयनित रोगियों के फ्री किये जाएंगे आप्रेशन : गुप्ता।

कुरुक्षेत्र मोहड़ी : आदेश अस्पताल व मेडिकल कॉलेज मोहड़ी की ओर से मंगलवार को शाहाबाद के गांव त्यौड़ा में नि:शुल्क नेत्र रोग व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल के प्रबंधक हरिओम गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में डा. गुणतास गिल ने हृदय रोगियों, डा. प्रियंका यादव, डा. कणिका, डा. रीतू जगवाल व रविकुमार की टीम ने 365 रोगियों की जांच की । जिसमें से 18 रोगियों में मोतियाबिंद पाये जाने पर उन्हें आप्रेशन के लिए चयनित किया गया है। हरिओम गुप्ता ने बताया कि चयनित रोगियों की आंखों के आप्रेशन आदेश अस्प्ताल में बिल्कुल फ्री किये जाएंगे। गुप्ता ने कहा कि आदेश ग्रुप के चेयरमेन एच.एस. गिल की सोच के मुताबिक अधिक से अधिक कैंपों का आयोजन कर लोगों को नि:शुल्क उपचार दिया जा रहा है। प्रबंधक हरिओम गुप्ता ने बताया कि आदेश अस्पताल में 21 से 27 मार्च तक सात दिवसीय नि:शुल्क जनरल सर्जरी व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में अस्पताल के अनुभवी चिकित्सक रोगियों की जांच करेंगे और कैंप आयोजन अस्पताल परिसर में ही किया जाएगा। जिसमें हर तरह के उपचार और जनरल सर्जरी नि:शुल्क की जाएगी। इसके अलावा जनरल वार्ड, सभी तरह की ओपीडी, सीबीसी, किडनी, लिवर, पेशाब की जाचं, ईसीजी व ब्लड शुगर के टेस्ट भी फ्री किये जाएंगे। इसके अलावा एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रा साऊंड, एक्स-रे पर बढ़ी छूट दी जाएगी।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों की जांच करते चिकित्सक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਬ੍ਰਾਹਮਣ ਸਭਾ ਨੇ ਪਾਰਕ ਦੇ ਗੂੰਬਦ ਤੋੜਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ</em>

Tue Mar 22 , 2022
ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਦੇ ਐੱਸ ਐੱਚ ਓ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 22 ਮਾਰਚ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਨੇੜੇ ਸਥਿਤ ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂਰਾਮ ਵਾਟਿਕਾ ਵਿਚ ਹੋ ਰਹੀ ਬੇਅਦਬੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ੍ਰੀ ਬ੍ਰਾਹਮਣ ਸਮਾਜ ਹੋਇਆ ਸਖਤ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਐਸ.ਐਚ.ਓ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਲਿਖਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ […]

You May Like

advertisement