
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : बाबा महाकाल सेवा ट्रस्ट (रजि०) द्वारा श्री विष्णु बाल सदन, जूनियर हाई स्कूल, काली बाड़ी, पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं शर्बत वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि रवि गोयल (प्रदेश सचिव अपराध निरोधक समिति उत्तर प्रदेश) ने फीता खोलकर किया। शिविर में 250 मरीजों को दवा भी दी गई। साथ ही महिलाओ को फ्री सेनेटरी पैड बांटे गए, खून की फ्री जाँच की गई, जिन लोगों को मोतियाबिंद था उनका ऑपरेशन आदित्य आई अस्पताल पर होंगे।
शिविर मे डॉ० आदित्य त्यागी, डॉ० मनोज मिश्रा, डा० उत्कल गुप्ता, डॉ० डौली सिंह, राहुल तिवारी, दीक्षा मिश्रा, राधा सिसौदिया, अभिषेक, इशत्याक का विशेष सहयोग रहा। आयोजक प्रवीण अग्रवाल, रमाकांत दीक्षित, सुदेश सक्सेना, उमंग गर्ग, मोहित रस्तोगी, अमित रस्तोगी, अमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मोनू पांडेय, अजीत शर्मा, रवि दक्ष आदि उपस्थित रहे। संयोजन अजय राज शर्मा ने किया ।


