मेदांता फाउंडेशन ओ.पी.डी सेंटर, कुरुक्षेत्र द्वारा ग्राम अभिमन्युपुर में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

39 लोगों ने शिविर में उठाया लाभ।

कुरुक्षेत्र, 17 नवंबर : मेदांता फाउंडेशन ओ.पी.डी सेंटर, कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में आज ग्राम अभिमन्युपुर (अमीन) के निवासियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर दोपहर 3 बजे शुरू हुआ और शाम 5:15 बजे तक चला, जिसमें गाँव के कुल 39 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाकर इसका लाभ उठाया।
इस शिविर में गाँव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से 34 लोगों ने सामान्य मेडिकल जाँच करवाई, जबकि 15 लोगों ने डेंटल (दंत) जाँच का लाभ उठाया।
क्या-क्या हुआ शिविर में ?
शिविर में मरीजों की हृदय की गति, रक्तचाप (बीपी) और रक्त में ऑक्सीजन के स्तर (SpO2) की जाँच की गई। साथ ही कई लोगों का रैंडम ब्लड शुगर (RBS) टेस्ट भी किया गया। शिविर में उपस्थित डॉ. पंकज ने लोगों की विस्तृत मेडिकल जाँच की और उनकी समस्याओं को सुनकर परामर्श दिया। वहीं, डॉ. आशीष ने लोगों के दांतों और मसूड़ों की अच्छे से जाँच करी और जरूरी सलाह दी।
आश्रम ने दी थी दवाइयाँ।
इस शिविर में वितरित की जाने वाली सभी आवश्यक दवाएं गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज, गीता ज्ञान संस्थानम द्वारा उपलब्ध करवाई गई थीं। इस पूरे आयोजना में मेदांता फाउंडेशन के ओ.पी.डी सेंटर के डॉक्टरों,नर्सिंग स्टाफ और सहायक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई। बता दें कि मेदांता फाउंडेशन का यह ओ.पी.डी सेंटर, गीता ज्ञान संस्थानम के परिसर में ब्रह्म सरोवर के पास स्थित है, जो पूरे क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर समाजसेवा का अनूठा कार्य कर रहा है।
इस स्वास्थ्य शिविर ने न सिर्फ ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह और दवाइयाँ भी प्रदान कीं। गाँव के लोगों ने इस पहल की काफी सराहना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं के लिए पर्स लेकर गीता जयंती में आए झारखंड के नवीन मिश्रा

Wed Nov 19 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 गीता जयंती ब्रह्मसरोवर स्टाल नंबर 146 पर महिलाओं के लिए मिलते है प्योर लेदर के पर्स। कुरुक्षेत्र,18 नवंबर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गीता जयंती ब्रह्मसरोवर स्टाल नंबर 146 पर हर वर्ष की भांति इस बार भी झारखंड से महिलाओं […]

You May Like

advertisement