अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 28 जुलाई : अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में आज पिनेकल मेडिकल सेंटर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में धर्मशाला के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
मेडिकल कैंप के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार की आवश्यक चिकित्सीय जांचें निःशुल्क की गईं तथा लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। उपस्थित लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ इस्कॉन द्वारा भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भजन-कीर्तन एवं मंत्र-जप कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला की समस्त कार्यकारिणी, समिति सदस्यों तथा समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से हरे कृष्ण महामंत्र का जप किया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर इस्कॉन की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट स्वरूप प्रदान की गई तथा गीता के सार्वभौमिक संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी अत्यंत प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण केवल बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से भी होता है। पिनेकल मेडिकल सेंटर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा इस्कॉन द्वारा आयोजित भजन- कीर्तन एवं श्रीमद्भगवद्गीता वितरण जैसे कार्यक्रम समाज को सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला सदैव ऐसे जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता तथा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संवर्धन के लिए इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
डॉ. कृष्ण श्योकंद ने इस सफल आयोजन के लिए पिनेकल मेडिकल सेंटर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, इस्कॉन की टीम, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों तथा सभी उपस्थित नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे और अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ मिलेगा।
अंत में अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कमेटी के उप बन्नी सिंह ढुल, सचिव हरिकेश सहारन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र नैन, सदस्य जीतेन्द्र घराडसी ने सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित, स्वास्थ्य जागरूकता और आध्यात्मिक उत्थान से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किशोर वन में श्रीमत् प्रबोधानन्द सरस्वती महाराज का तिरोभाव महोत्सव 30 जुलाई को

Wed Jul 29 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन,28 जुलाई : लोई बाजार/बाग बुंदेला स्थित किशोर वन में गौड़ीय वैष्णव पीठ (वृन्दावन) के द्वारा श्रीश्री चैतन्य महाप्रभु के प्रिय पार्षद, गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय-आचार्य प्रवर, “श्रीवृन्दावन महिमामृत” एवं “श्रीराधा रससुधानिधि” प्रभृति आदि अनेक ग्रन्थों के रचयिता […]

You May Like

Breaking News

advertisement