![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/05/1000048022.jpg)
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा मंगलवार को गांव कलाल माजरा में नि:शुल्क चिकित्सा जांच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 150 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई। गांव कलाल माजरा के सरपंच कुलदीप कुमार और चिकित्सालय उप-अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सहरावत द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कैंप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सहरावत द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी चिकित्सा के गुणों से ग्रामीणों को अवगत करवाते हुए कहा कि आयुर्वेद अनुसार अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोग मुक्त जीवन यापन कर सकता है। दरअसल रोगों का सम्बन्ध हमारे विकृत खान-पान जीवन शैली से होता है। अगर आयुर्वेद सिद्धांत के अनुसार ऋतुओं के अनुकूल खानपान व आध्यात्मिक जीवन शैली अपनाते हैं तो रोग ग्रस्त होने की संभावना कम होती है। सरपंच कुलदीप कुमार ने श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के सभी डॉक्टरों और पीजी स्कॉलर का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि आयुर्वेद भारत देश की चिकित्सा पद्धति है, जिसके किसी भी तरह के दुष्परिणाम नहीं होते। निश्चित रूप से इस कैंप का लाभ ग्रामीणों को जरूर मिलेगा। उन्होंने भविष्य में भी ग्रामीणों के स्वास्थ्य लाभ हेतु चिकित्सा कैंप लगाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. कुलजीत कौर व पीजी स्कॉलर मौजूद रहे।