श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के डॉक्टरों की टीम द्वारा गांव फतुहपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिवर आयोजित

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के डॉक्टरों की टीम द्वारा गांव फतुहपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिवर आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. राजा सिंगला।

कुरुक्षेत्र : दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के अंतर्गत आयुर्वेद अध्यनन एवं अनुसंधान संस्थान और अस्पताल के द्वारा गांव फतुहपुर (कुरुक्षेत्र) में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान, माननीय कुलपति, श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में व प्रो. डॉ. राजा सिंगला चिकित्सा अधीक्षक, आयुर्वेद अध्यनन एवं अनुसंधान संस्थान व अस्पताल की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर श्री सुभाष सुधा, पूर्व राज्य मंत्री हरियाणा सरकार ने शिरकत की और आयुर्वेद को अपने प्रतिदिन जीवन में अपनाने के लिए कहा।
इस अवसर पर त्रिवेणी पोधों का रोपन करके शुभारंभ किया गया।
चिकित्सा शिविर के अंतर्गत आयुर्वेद के विभिन्न विभागों के द्वारा 175 से अधिक रोगियों की परामर्श, चिकित्सा व दवाईयों का निशुल्क वितरण किया गया।
इस शिविर में विशेष रुप से आयुर्वेद द्वारा नशा मुक्ति के भी 12 रोगियों को परामर्श व दवाईयां उपलब्ध करवाई गई।
इस अवसर पर डाॅ. सुधीर मलिक (बाल रोग विशेषज्ञ)
डाॅ. दीपक सांगवान (शालाक्य विभाग)
डाॅ. रूचिका भोला (स्त्री रोग विशेषज्ञा)
डाॅ. प्रीती गहलावत (काय चिकित्सा विभाग)
डाॅ. अंशुल नरुला (अगद तंत्र)
श्री संदीप बूरा (फार्मासिस्ट)
श्री अभिषेक रोहिल्ला (लिपिक)
श्रीमति हरप्रीत (स्टाफ नर्स)
डाॅ. दिव्या गोयल (कायचिकित्सा, स्नातकोत्तर अध्येता) व अन्य स्नातकोत्तर अध्येता, अस्पताल के पक्ष से उपस्थित रहे।
गांव पंचायत फतुहपुर से सरपंच श्रीमति प्रियंका देवी, मनदीप चौधरी (समाजसेवी), बलकार सिंह, सुल्तान सिंह, पृथ्वी सिंह, योगीराज व देवराज आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव देवी में बालिकाओं को दी गई सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

Wed Sep 24 , 2025
शिव देवी में बालिकाओं को दी गई सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं आज दिनांक 23/09/2025 को शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइन्स बदायूंमें नारी शक्ति मिशन के अन्तर्गत महिला पुलिस थाना सिविल लाइन्स बदायूं के द्वारा बहनों के लिए स्वयं […]

You May Like

Breaking News

advertisement