सुविवि में आज विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क मेगा डेंटल चेक-अप


आजमगढ़,

महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर में 2 अप्रैल 2026 को मेगा डेंटल एवं ओरल हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं आयोजन-समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कैंप का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा निःशुल्क दंत जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार की प्रेरणा से विश्वविद्यालय परिसर के यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर पर विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों द्वारा बृहद जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कुलपति जी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य परिसर में शिक्षक ,गैर- शैक्षणिक कर्मचारी तथा इच्छुक छात्र-छात्राओं को निशुल्क चेकअप की व्यवस्था की गई है जिससे विश्वविद्यालय परिवार के लोग विशेष तौर से नई पीढ़ी को दांत की बीमारियों के प्रति पहले से ही जागरूक किया जाएगा।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में दांतों और मसूड़ों से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिनके प्रति समय रहते जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां अनुभवी एवं योग्य दंत चिकित्सकों द्वारा प्रतिभागियों के दांतों की विस्तृत जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार उचित परामर्श दिया जाएगा।
कैंप के दौरान प्रतिभागियों को दांतों की सही देखभाल, ब्रश करने की उचित विधि, खान-पान की आदतों का प्रभाव तथा ओरल हाइजीन बनाए रखने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही गंभीर समस्याओं से ग्रसित मरीजों को आगे के उपचार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।यह कैंप विशेष रूप से विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया है, हालांकि इच्छुक अन्य लोग भी इसमें भाग लेकर लाभ उठा सकते हैं। कैंप का आयोजन 2 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर में किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मौखिक स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।आयोजन समिति ने आशा व्यक्त की है कि इस मेगा डेंटल कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होंगे और स्वस्थ मुस्कान के साथ स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि.वि.आजमगढ़ मो. नं. 9452 445878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वार्षिकोत्सव मे स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल, मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Thu Apr 2 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, परिषदीय प्राथमिक विद्यालय चिटौली मे वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बच्चों ने कान्हा व पंजाबी गीतों पर प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर भी किया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement