जिला रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता 22 से, कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग : कुलबीर सोहल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

हिसार :- जिला साइकिलिंग संघ के प्रधान कुलबीर सोहल ने बताया कि खिलाड़ियों के उचित स्वास्थ्य के लिए साइकिलिंग संघ ने 22 व23 सितंबर को जिला रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रभुवाला से गैबीपुर रोड पर किया जा रहा है,यह प्रतियोगिता प्रातः 8:00 बजे शुरू होगी इस प्रतियोगिता में जिले से कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है इस प्रतियोगिता में अंडर14,16,18,23 व सीनियर महिला पुरुष की प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में टाइम ट्रायल, मार्श स्टार्ट, टीम टाइम ट्रावल इवेंट होंगे । जिला साइकिलिंग संघ के प्रधान कुलवीर सिंह सोहल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 25 से 28 सितंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खेलो में हरियाणा के जिला हिसार के खिलाड़ियों ने उपविजेता खिताब हासिल किया था। प्रतियोगिता के लिए हर प्रकार की जानकारी
जिला साइकिलिंग संघ के महासचिव जगदीश असीजा के मोबाइल 94660 – 60493 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कला कीर्ति भवन में चल रही नाट्य कार्यशाला में तैयार हो रहा नाटक टंट्या भील

Tue Sep 21 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 रोबिन हुड टंट्या भील के जीवन संघर्ष पर आधारित नाटक की तैयारी।रंगकर्मी दिखा रहे अभिनय कौशल। कुरुक्षेत्र :- हरियाणा कला परिषद द्वारा कला कीर्ति भवन कुरुक्षेत्र में आयोजित 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में हरियाणा के जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार […]

You May Like

advertisement