8 मार्च से आगनबाडी महिला कर्मचारियों ने अंबेडकर मे पार्क चल रहा है धरना प्रदर्शन

8 मार्च से आगनबाडी महिला कर्मचारियों ने अंबेडकर मे पार्क चल रहा है धरना प्रदर्शन

अम्बेडकर पार्क कलेक्टे्ट आफिस के सामने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 8 मार्च लगातार अंबेडकर पार्क में धरना व प्रदर्शन चल रहा है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो वह 15 मार्च को आंदोलन के लिए लखनऊ में प्रर्दशन किया जाएगा। आक्रोशित आंगनवाड़ी कार्यत्रियों ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह वह हमारे हक को छीन रहे हैं उसी तरह आने वाले चुनाव में हम महिलाएं उनको गद्दी से उतार फेंकेगी।

वीओ:- आजमगढ़ जिले के अंबेडकर पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि 62 वर्ष पर आंगनबाड़ी महिलाओं को बिना पेंशन ग्रेच्युटी दिए ही सेवानिवृत्त कर दिया गया। इन्हें अन्य राज्यों की भांति पेंशन व ग्रेच्युटी के साथ सेवानिवृत्त तक लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आदेश अनुसार हर 5 साल पर इंक्रीमेंट का प्रावधान है लेकिन राज्य सरकार द्वारा विगत 5 वर्षों से किसी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का इंक्रीमेंट नहीं किया गया, उनका इंक्रीमेंट किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने घोषणापत्र का पालन कर 15000 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मिनी आंगनवाड़ी को 10000 सहायिका का मानदेय प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि मातृ समिति के खाते में अन्नप्राशन और गोद भराई का पैसा बैंकों द्वारा लो बैलेंस चार्ज के रूप में काट दिया जा रहा है। उसे बंद किया जाए और हॉट कुक्ड मील सहित प्रधानों का हस्तक्षेप बंद कर समस्त बजट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाते में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं सहायता समूह की संबद्धता के कारण हो रही समस्याओं के निवारण हेतु इनकी संबद्धता का समाप्त किया जाए। धरने में प्रमुख रूप से शामिल नीतू पांडे सुमित्रा सिंह शीला सिंह उषा सिंह कंचन मिश्रा प्रतिभा बंदना रानी मौर्या अर्चना सिंह सीमा सिंह विद्या देवी लाली यादव प्रतिमा हेमावती देवी सुशीला के साथ दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में मौजूद रहे

ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कुछ देर में तीरथ सिंह मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण, ये विधायक लेगे शपथ

Fri Mar 12 , 2021
उत्तराखंड: कुछ देर में तीरथ सिंह मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण,ये विधायक लेगे शपथप्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत अब अपने मंत्रिमंडल का गठन करने जा रहे हैं। आज शाम पांच बजे राजभवन में तीरथ मंत्रिमंडल का शपथ […]

You May Like

advertisement