1 नवम्बर से अब तक जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में 57 हजार 415 किसानों से खरीदा गया 212395 मेट्रीक टन से अधिक धानजिले में सुचारू रूप से चल रही धान खरीदी : अब तक 49 प्रतिशत किसान बेच चुके अपना धानमिलर्स द्वारा अब तक किया जा चुका 119938 मेट्रीक टन ( 64.11 प्रतिशत ) धान का उठाव

जांजगीर-चांपा, 20 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा-निर्देशन में जिले में एक नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले में व्यवस्थित रूप से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा बारदाने, तौल, टोकन आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में 3 नवीन उपार्जन केन्द्रों सहित कुल 126 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है तथा वर्तमान में सभी उपार्जन केन्द्रों से धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कुल 1 लाख 17 हजार 71 किसान पंजीकृत है, जिनमें से अब तक 57 हजार 415 किसानों से 212395.96 मेट्रीक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस प्रकार जांजगीर-चांपा जिले के 49 प्रतिशत पंजीकृत किसान धान बेच चुके हैं। साथ ही मिलर्स द्वारा कुल 119938 मेट्रीक टन ( 64.11 प्रतिशत ) धान का उठाव किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक 36 हजार 400 सीमांत किसानों द्वारा 6767.26 मेट्रीक टन धान बेचा जा चुका है। इसी प्रकार 13 हजार 761 लघु किसानों द्वारा 6957.28 मेट्रीक टन धान बेचा जा चुका है। साथ ही 7254 दीर्घ किसानों द्वारा 7515.05 मेट्रीक टन धान बेचा जा चुका है। उल्लेखनीय है कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से इनपुट अनुदान की राशि मिलने से किसान लाभान्वित हो रहे है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>पंजीयन, नवीनीकरण एवं संशोधन हेतु शिविर आयोजित</strong>

Tue Dec 20 , 2022
विभिन्न अधिकारी-कर्मचरियों की लगी ड्यूटी  जांजगीर-चांपा 20 दिसम्बर 2022/ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल नया रायपुर के द्वारा जांजगीर-चांपा जिले को 39000 पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के पूर्ती के लिए ग्राम पंचायत स्तर में पंजीयन नवीनीकरण एवं संशोधन हेतु शिविर आयोजित कर श्रम पदाधिकारी ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement