दिल्ली से जुआ खेलने आए जुआरी गिरफ्तार

उत्तराखंड
दिल्ली से जुआ खेलने आए जुआरी गिरफ्तार,
सागर मलिक

*जंगल के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल अवैध कैसिनो

STF-दून पुलिस की दबिश में 12 गिरफ्तार

1900 कैसिनो कॉइन, नकदी, मोबाइल और कार बरामद*

देहरादून। दिल्ली के जुआरी अब उत्तराखण्ड में जुआ खेलने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून में सामने आया।

एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में प्रेमनगर क्षेत्र के सलियावाला गांव में जंगल के बीच बने मकान में चल रहे अवैध कैसिनो का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से मकान मालिक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कई दिल्ली से आए जुआरी भी शामिल हैं।

गोपनीय जानकारी के बाद क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर 2-3 अगस्त की रात दबिश दी गई।
टीम को मकान के एक कमरे में कैसिनो संचालित होता मिला, जहाँ हार-जीत की बाजी चल रही थी।

मौके से बरामद:

1900 कैसिनो कॉइन

₹89,700 नकद

12 मोबाइल फोन

एक कार (Venue)

पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों में कुछ दिल्ली से पहली बार देहरादून आए थे, जिनका कहना है कि वे शौकिया तौर पर विभिन्न राज्यों में जाकर जुआ खेलते हैं। उन्होंने यह कैसिनो देहरादून के कुछ स्थानीय संपर्कों के ज़रिए आयोजित किया था।
जुए में अधिकतर नगद लेन-देन मौखिक तौर पर होता था, और जीत की राशि संबंधित आयोजक ही चुकाते थे।

मुख्य आरोपी और फरार
गिरफ्तार आरोपियों में शशांक गुप्ता (गुड़गांव निवासी) मकान स्वामी है। साथ ही विक्रम शाह (देहरादून) का नाम भी सामने आया है, जो मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी दिल्ली, देहरादून, उत्तरकाशी और नेपाल के निवासी हैं। पुलिस बैंक खातों की जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

Sun Aug 3 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले,सागर मलिक उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, […]

You May Like

advertisement