नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद व पुरे वार्ड पार्षद सदस्यों को गणेश अग्रवाल व डा आरएन भारती ने दी बधाई

नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद व पुरे वार्ड पार्षद सदस्यों को गणेश अग्रवाल व डा आरएन भारती ने दी बधाई
अररिया
नगर परिषद अररिया के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में नगर परिषद के मुख्य पार्षद के रूप में विजय कुमार मिश्रा व उप मुख्य पार्षद के रूप में गौतम कुमार साह की जीत पर अररिया जिले के सभी लोगों में खुशी का माहौल है।युवा सामाजिक कार्यकर्ता गणेश अग्रवाल व पूर्व बसपा सांसद प्रत्याशी डा आरएन भारती ने सामूहिक रूप से दोनो को जीत पर बधाई दिया है। अररिया जिले के युवा सामाजिक कार्यकर्ता गणेश अग्रवाल व डा आरएन भारती ने कहा कि जनता ने नगर परिषद के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा और उप मुख्य पार्षद गौतम शाह को भारी बहुमत से विजय बनाया है । जनता ने अपने-अपने क्षेत्र में वार्ड पार्षदों को भी अपने मताधिकार से चुनकर नगर परिषद में जनप्रतिनिधि बनाया है। गणेश अग्रवाल व डा आरएन भारती ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनता को जो विकास की उम्मीद है, उसे वे जरूर पूरा करेंगे और क्षेत्र के समुचित विकास हेतु कृतसंकल्प रहना, उनका परम लक्ष्य होगा। मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को बधाई देने वालों में सौरभ भारती, गौरभ भारती,आदिल ,महबूब आलम, नूर आलम, अबरार अहमद सिद्दीकी,भाई साजिद, आजम खान आदि शामिल है। वहीं शुक्रवार को अररिया नगर परिषद में सभी नव निर्वाचित नगर परिषद के सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। युवा सामाजिक कार्यकर्ता गणेश अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा व उप मुख्य पार्षद गौतम शाह सहित सभी नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया और इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार सम्मान किसी भाग्यशाली व्यक्ति को ही मिलता है। अब हमारा नगर दूसरे शहरों से विकास के। मार्ग पर और अधिक ऊंचाई पर होगा। यह शहर विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ था, स्मार्ट शहर होने के बावजूद यह शहर कहीं भी स्मार्ट नजर नहीं आता है। अब बढ़िया व चकाचक विकास होगा। अब यह जिम्मेदारी एक ऐसे व्यक्ति को दी गई है, जिसे हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। पूर्व में भी विजय कुमार मिश्रा नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं,उनको उस अनुभव से मदद मिलेगी। पूर्व में मुख्य पार्षद चुनाव पार्षद के वोट से होता था। लेकिन पहली बार जनता के वोट से नगर परिषद के मुख्य पार्षद का चुनाव हुआ । पढ़े लिखे को मौका देकर लोगों ने बड़ी सूझबूझ दिखाई है। अगर ऐसा ही नजारा रहा तो शहर में भविष्य की राजनीति भी अच्छी होगी। गणेश अग्रवाल ने कहा कि विजय कुमार मिश्रा ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिनकी पहचान और पकड़ सभी समाज में बहुत मजबूत है । उन्हें फिर से अररिया शहर की सेवा करने का मौका मिला है । अब इनके मार्गदर्शन में यह शहर स्मार्ट सिटी बनेगा। गणेश अग्रवाल ने इसके लिए विजय मिश्रा व गौतम शाह और उनके पूरा पार्षदों को सहयोग देने की बात कही और आगे की राजनीति पर भी चर्चा की। वही पूर्व बसपा सांसद प्रत्याशी सह भारती सेवा सदन ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य डा आरएन भारती ने कहा कि राजनीति में पढ़े लिखे लोगों को की भागीदारी जरूरी है। विजय मिश्रा एक शिक्षित पुरुष है। शहर के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं । आगे डा आरएन भारती ने कहा कि उनके शपथ ग्रहण के बाद अररिया नगर परिषद शहर का विकास होना तय है। उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद से हमलोग को उम्मीद है कि खाली जमीन पर लग रहे टैक्स को हटाने में वे कामयाब होंगे। और शिव पूरी वार्ड सहित सभी वार्डों में सड़क और नाला का जाल बिछे। इसी के साथ ही दोनो नेता दुवे ने मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद सहित सभी पार्षदों को नव वर्ष व मकर सक्रांति पर्व पर विशेष शुभकामनाएं देते हुए नगर परिषद क्षेत्र के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर बधाई संदेश देने वालों में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि
नूर आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अबरार अहमद सिद्दीकी, आज़म बाबू, संजय मिश्रा,संजय झा, जदयू नेता सीता राम मंडल, कांग्रेस नेता अनिल सिन्हा,शंकर प्रसाद साह,रालोजपा जिला अध्यक्ष मो मजहर आलम, वीआईपी नेता राजेश बहर दार, राम नारायण विश्वास, सुमन कुमार ,शशि ओझा, मो जुबैर, आबिद अंसारी,अब्दुस्सलाम, प्रो साजिद आलम, सुधीर यादव,मुकेश यादव , रजी अनवर,सहित सैंकड़ों लोग शामिल हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: <em>ससुरालीजनों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप</em>

Sat Jan 14 , 2023
ससुरालीजनों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ विवेक द्विवेदी, Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन कोंच(जालौन)कोतवाली के महंत नगर निवासिनी रामश्री पत्नी सुर्जन सिंह ने दिन शनिवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरी पुत्री की शादी 5बर्ष पूर्व ग्राम […]

You May Like

Breaking News

advertisement