चेन स्नेचिंग गिरोह का गैंग लीडर गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, वाराणसी निवासी विशाल उर्फ बाबू बीडी दबोचा

आज़मगढ़। महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग और चोरी करने वाले संगठित गिरोह के गैंग लीडर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आजमगढ़ और वाराणसी में 11 मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 17 जुलाई को दोपहर 12:10 बजे प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय टीम ने ठंडी सड़क बंधा रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास से विशाल उर्फ बाबू बीडी पुत्र भरतलाल निवासी पुराना कांशीराम आवास, ब्लॉक-113, थाना शिवपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया।

*कैसे करता था गिरोह काम*

8 नवंबर 2025 को बाजार से घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली थी। इसी मामले में विवेचना के दौरान विशाल उर्फ बाबू बीडी और पिन्टू हरिजन उर्फ अशोक का नाम आया। जांच में पता चला कि ये दोनों संगठित गिरोह बनाकर चेन स्नेचिंग, चोरी और संपत्ति संबंधी अपराध कर अवैध आर्थिक लाभ कमाते थे। गिरोह की गतिविधियों से आमजन में भय था। इसी आधार पर कोतवाली पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा। जिलाधिकारी द्वारा 16 जुलाई को अनुमोदन के बाद विशाल के खिलाफ मु0अ0सं0 381/2026, धारा 2(ख)(1)/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

*आपराधिक इतिहास*

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आजमगढ़ और वाराणसी में चेन स्नेचिंग, चोरी, लूट, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के 11 मुकदमे पंजीकृत हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय/विशेष लोक अदालत का जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर ने की बहिष्कार करने की घोषणा-नील रतन शर्मा सचिन

Fri Jul 17 , 2026
(पंजाब)फिरोजपुर, 17 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= जिला बार एसोसिएशन, फिरोजपुर ने सभी अधिवक्ताओं से आह्वान किया है कि वे अधिवक्ता समुदाय के व्यापक हित में पूर्ण सहयोग, अनुशासन एवं एकता बनाए रखें तथा 18 जुलाई के बहिष्कार एवं “नो वर्क डे” को पूर्णतः सफल बनाएं।

You May Like

advertisement